न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जनसुनवाई में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 49 शिकायतें दर्ज—28 का मौके पर निस्तारण, अफसरों को सख्त निर्देश BIG BREAKING:: श्रीनगर को विकास की नई उड़ान! धामी ने मेले का किया शुभारंभ, साइंस सिटी से लेकर हेली सेवा और आधुनिक घाटों तक कई बड़ी घोषणाएं BIG BREAKING:: हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 13 निरीक्षकों की दूसरे जनपदों में रवानगी; विदाई से पहले एसएसपी नवनीत सिंह ने दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: महिला सुरक्षा और सम्मान की गूंज, हरिद्वार में 210 लोगों ने निकाला साइलेंट वॉकथॉन; महिलाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनने का संदेश BIG BREAKING:: शादी की खुशियां मातम में बदलीं! 350 मीटर गहरी खाई में समाई ईको, दो की दर्दनाक मौत, छह घायल BIG BREAKING:: “भाजपा-मोदी कहीं नहीं जाने वाले, तीसरी बार भी जनता देगी सत्ता का आशीर्वाद—बांसुरी स्वराज ने विपक्ष को दी चुनौती”
Home » निर्देश » BIG BREAKING:: जनसुनवाई में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 49 शिकायतें दर्ज—28 का मौके पर निस्तारण, अफसरों को सख्त निर्देश

BIG BREAKING:: जनसुनवाई में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 49 शिकायतें दर्ज—28 का मौके पर निस्तारण, अफसरों को सख्त निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 49 शिकायते/ समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें से 28 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि विवाद,विद्युत,अतिक्रमण,जल भराव, पेयजल,राशन कार्ड आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।

जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता वन गुजर बजीर अली निवासी गेन्डीखाता ने डेरो के आसपास सोलर लाइट लगवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी बाबूराम सैनी ने सरकारी नलकूप 99 G स्थित ग्राम गुम्मावाला,नगर पंचायत इमलीखेड़ा तहसील रुड़की ,जिला हरिद्वार में नलकूप ट्रांसफर ग्राम गुम्मावाला से शिफ्ट कर नलकूप पर लगवाए जाने हेतु प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी तेजेंद्र सिंह ने ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया में मारुति शिवरों के निकट स्थित पार्क एवं सर्विस रोड पर किए जा रहे अवैध अतिक्रमण को हटवाने एवं असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। शिकायतकर्ता यशपाल सिंह, दाताराम, सचिन कुमार,रामकुमार एवं राव मुनतवीर ने ग्राम कुतुबपुर थाना रानीपुर तहसील ,जिला हरिद्वार के खेतों में आबादी का गंदा पानी,गोबर कूड़ा कचरा नाली के द्वारा समस्त प्रार्थियों के खेतों से गुजरने के कारण फसल खराब हो रही है,उक्त समस्या के समाधान जल्द करवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी मनोज कुमार निवासी रोहलकी किशनपुर ने ग्राम पंचायत रोहालकी किशनपुर में सिंचाई विभाग एवं राजस्व विभाग में दर्ज रास्ते के खसरा नंबर 250,249 एवं 294 पर किए गए अवैध अतिक्रमण हटाए जाने के संबंध में शिकायती पत्र दिया।शिकायतकर्ता मोहम्मद जाकिर पुत्र बरकत निवासी इक्कड़ खुर्द ब्लॉक बहरादाबाद ने ग्राम इक्कड़ खुर्द में मोहम्मद जाकिर के घर से अकील के घर तक 100 फुट तक सड़क बनवाने हेतु प्रार्थना पत्र दिया।

ALSO READ  "धर्मनगरी हरिद्वार को ‘मॉडल जिला’ बनाने की बड़ी पहल — डीएम मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी प्रवेश द्वारों का होगा भव्य सौंदर्यीकरण"

मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए, शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनाश्चित करे।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों द्वारा जो भी समस्या दर्ज कराई जा रही है,उनका संबंधित अधिकारी शीर्ष प्राथमिकता एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करना सुनाश्चित करे।

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण करे संबंधित अधिकारी

बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्प लाइन में जो भी शिकायते दर्ज की जा रही है,उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निरंकरण करना सुनिश्चित करे,उन्होंने निर्देश दिए है कि 36 दिन से अधिक जो भी शिकायते लंबित है उनका निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करे। जिसमें एल 1 पर 686 शिकायतें तथा एल 2 पर 184 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है,जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आर के सिंह,उप जिला अधिकारी नीतू डांगर, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार पंत,जीएम डीआईसी उत्तम कुमार तिवारी,अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत महेश कुमार बिश्नोई, जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी,जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, परियोजना निर्देशक उरेडा वाई एस बिष्ट सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 6 6 4 7
Users Today : 414
Users Yesterday : 414
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 6 6 4 7
Users Today : 414
Users Yesterday : 414