न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: नशे के खिलाफ जंग में अभिभावकों की भूमिका अहम, युवाओं को नशे की दलदल से बचाने के लिए एडीजी ने किया जागरूकता का आह्वान BIG BREAKING:: संस्कार, सेवा और समर्पण से बनेगा समर्थ राष्ट्र, राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने शताब्दी समारोह में दिया राष्ट्र निर्माण और युवा शक्ति का संदेश BIG BREAKING:: “अब एआई बताएगा सरकारी योजनाओं का रास्ता! धामी के सामने ऐप-पोर्टल का प्रदर्शन, कुंभ तैयारियों पर भी बड़ा मंथन” BIG BREAKING:: खेती-बाड़ी को मिलेगा सहकारी बैंक का सहारा, रुड़की में 61 किसानों को 55 लाख का ब्याजमुक्त ऋण वितरित BIG BREAKING:: चुनावी हैट्रिक के लिए भाजपा का मेगा प्लान तैयार, हर मोर्चे को 1 लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य; बूथ से जिले तक संगठन मजबूत कर जीत की रणनीति पर महामंथन BIG BREAKING:: अखाड़े की खींचतान से आहत करौली शंकर महाराज ने छोड़ा महामंडलेश्वर पद, तानाशाही और सम्मान की अनदेखी पर उठाए सवाल, संत समाज में हलचल
Home » आह्वान » BIG BREAKING:: नशे के खिलाफ जंग में अभिभावकों की भूमिका अहम, युवाओं को नशे की दलदल से बचाने के लिए एडीजी ने किया जागरूकता का आह्वान

BIG BREAKING:: नशे के खिलाफ जंग में अभिभावकों की भूमिका अहम, युवाओं को नशे की दलदल से बचाने के लिए एडीजी ने किया जागरूकता का आह्वान

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) डॉ वी मुरुगेशन ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान में अभिभावकों का साथ जरूरी है। नशे की चेन तोड़ने में अभिभावक बड़ी जिम्मेदारी निभा सकते हैं।

अपर पुलिस महानिदेशक शनिवार को हरिओम सरस्वती कॉलेज आफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस धनौरी में अभिभावकों एवं क्षेत्रीय ग्रामीणों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे की दलदल से बचाना है। जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने नशे के खिलाफ अभियान में हरिओम सरस्वती कॉलेज प्रबंध समिति के प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिक्षण संस्था को इसी तरह से समाज हित में कार्य करने चाहिए। उन्होंने ग्राम प्रधानों से नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग मांगा तथा सुझाव भी लिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. आनंद सिंह उनियाल ने कहा कि युवाओं को गलत संगत से बचना चाहिए। अगर उनके साथी नशा करते हैं तो उन्हें इसके दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करें ।खुद भी नशे से दूर रहें।

योगाचार्य डॉ अंकित सैनी ने कहा कि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का पिछड़े क्षेत्र के लोगों के बीच आना सौभाग्य की बात है। सभी अभिभावकों और छात्र-छात्राओं को यहां से नशे के खिलाफ प्रेरणा लेकर जानी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ हर्ष सैनी ने की जबकि संचालन उप प्राचार्य डॉ योगेश कुमार ने किया। इससे पहले कॉलेज पहुंचने पर प्रबंध समिति के सचिव डॉ आदित्य सैनी ने अपर पुलिस महानिदेशक और उच्च शिक्षा निदेशक का स्वागत किया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ मुनेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान ओमपाल सिंह, मीर आलम, जान आलम, देशराज प्रधान, अली नवाज, मुजम्मिल, पवन कुमार, पप्पू भगत, डॉ अंजली देवी, डॉ अंजलि गौड़, डॉ छवि, डॉ निशा रानी, डॉ भूपेंद्र सिंह, अंकेश चौहान,डॉ अरुणिमा पांडे, संध्या त्यागी, अजय परमार,आदि उपस्थित रहे।

ALSO READ  BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री आवास में इगास की धूम! धामी ने भैलो खेलकर निभाई पहाड़ की परंपरा, लोकगीतों और नृत्यों से गूंजा पूरा परिसर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 5 9 9 9
Users Today : 180
Users Yesterday : 662
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 5 9 9 9
Users Today : 180
Users Yesterday : 662