न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: “अब एआई बताएगा सरकारी योजनाओं का रास्ता! धामी के सामने ऐप-पोर्टल का प्रदर्शन, कुंभ तैयारियों पर भी बड़ा मंथन” BIG BREAKING:: खेती-बाड़ी को मिलेगा सहकारी बैंक का सहारा, रुड़की में 61 किसानों को 55 लाख का ब्याजमुक्त ऋण वितरित BIG BREAKING:: चुनावी हैट्रिक के लिए भाजपा का मेगा प्लान तैयार, हर मोर्चे को 1 लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य; बूथ से जिले तक संगठन मजबूत कर जीत की रणनीति पर महामंथन BIG BREAKING:: अखाड़े की खींचतान से आहत करौली शंकर महाराज ने छोड़ा महामंडलेश्वर पद, तानाशाही और सम्मान की अनदेखी पर उठाए सवाल, संत समाज में हलचल BIG BREAKING:: कुंभ की तैयारियों पर संतों से मंथन, जगद्गुरु राजराजेश्वराश्रम महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचे CM धामी BIG BREAKING:: हरिद्वार में खाकी-खुफिया महकमे में हड़कंप! आईबी अधिकारी सीपी नौटियाल को उनके ही चालक ने मारी गोली, विवाद के बाद खूनी वारदात
Home » कार्यवाही » BIG BREAKING:: सिडकुल की सड़कों को समझ लिया था पार्किंग का अड्डा! परिवहन विभाग ने 45 भारी वाहनों का काटा चालान, ब्लैकलिस्ट कर सिखाया सबक!

BIG BREAKING:: सिडकुल की सड़कों को समझ लिया था पार्किंग का अड्डा! परिवहन विभाग ने 45 भारी वाहनों का काटा चालान, ब्लैकलिस्ट कर सिखाया सबक!

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में अवैध पार्किंग की शिकायतों तथा सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत एआरटीओ (प्रशासन) निखिल शर्मा एवं एआरटीओ (प्रवर्तन) नेहा झा द्वारा संयुक्त रूप से सिडकुल क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान सड़क पर बेतरतीब खड़े होकर यातायात बाधित करने वाले 45 भारी वाहनों के चालान किए गए तथा उन्हें ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की गई। सिडकुल क्षेत्र में भारी वाहनों एवं आमजन की निरंतर आवाजाही के बीच अवैध पार्किंग से यातायात बाधित होता है तथा दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता है।

आम नागरिकों के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए वाहन चालकों एवं स्वामियों को निर्धारित अथवा अधिकृत पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़ा करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने बताया कि उल्लंघन की पुनरावृत्ति रोकने एवं प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चालान के साथ ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई भी की गई है। ब्लैकलिस्ट प्रविष्टि प्रभावी रहने पर वाहन की फिटनेस एवं अन्य विभागीय सेवाएं लागू नियमों और पोर्टल व्यवस्था के अनुसार प्रभावित हो सकती हैं।

परिवहन विभाग ने ट्रांसपोर्टरों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों से वाहनों की समुचित पार्किंग सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही स्पष्ट किया कि अवैध पार्किंग के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा दोबारा उल्लंघन पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ  हरिद्वार में अवैध खनन पर गाज! नेहन्द्रपुर और दौलतपुर के स्टोन क्रेशर सीज, ई-खन्ना पोर्टल बंद, प्रशासनिक सख्ती से मचा हड़कंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 5 8 4 6
Users Today : 27
Users Yesterday : 662
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 5 8 4 6
Users Today : 27
Users Yesterday : 662