न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: चमोली में प्रशासनिक फेरबदल के बाद नई टीम की एंट्री! दीपक शेट बने 31वें CDO तो नारायण नबियाल ने संभाली 18वें ADM की कमान BIG BREAKING:: दिल्ली में सांसद अनिल बलूनी के आवास पहुंचे सीएम धामी, इगास पर्व की दी शुभकामनाएं; लोकसंस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश BIG BREAKING:: रुड़की में देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड! होटल में मचा हड़कंप, तीन महिलाएं और होमगार्ड जवान हिरासत में BIG BREAKING:: 23 साल पुराने जैनी प्रकरण में नया मोड़, हरक सिंह रावत के खिलाफ असम में 17 धाराओं में मुकदमा दर्ज BIG BREAKING:: मसूरी में SDRF की नई पोस्ट का आगाज, अब आपदा आते ही दौड़ेगी रेस्क्यू टीम! सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने परखी तैयारियां, जवानों को दिए मुस्तैदी के निर्देश BIG BREAKING:: देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ा रोमांच! सफेद बाघ ‘तेजस’ की हुई धमाकेदार एंट्री, अब कॉलेज के छात्रों को भी मिलेगी फ्री एंट्री
Home » संदेश » BIG BREAKING:: दिल्ली में सांसद अनिल बलूनी के आवास पहुंचे सीएम धामी, इगास पर्व की दी शुभकामनाएं; लोकसंस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश

BIG BREAKING:: दिल्ली में सांसद अनिल बलूनी के आवास पहुंचे सीएम धामी, इगास पर्व की दी शुभकामनाएं; लोकसंस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश

(शहजाद अली हरिद्वार)नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में पौड़ी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनिल बलूनी के आवास पर पहुंचकर उन्हें उत्तराखंड के पारंपरिक लोकपर्व इगास (बूढ़ी दीपावली) की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सांसद अनिल बलूनी के परिवारजनों से भी मुलाकात कर सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इगास पर्व उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक विरासत और लोक आस्थाओं का महत्वपूर्ण प्रतीक है। यह पर्व हमें अपनी जड़ों, अपनी मिट्टी और पूर्वजों से मिली परंपराओं से जुड़े रहने की प्रेरणा देता है। उत्तराखंड के जनजीवन में इगास का विशेष स्थान है और यह प्रदेश की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की लोकपरंपराएं केवल सांस्कृतिक धरोहर नहीं हैं, बल्कि सामाजिक एकता, सामूहिकता और आपसी प्रेम का भी प्रतीक हैं। इगास जैसे पारंपरिक पर्व समाज के लोगों को एक सूत्र में बांधने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और विरासत से परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, लोककला, लोकभाषाओं और पारंपरिक त्योहारों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के पारंपरिक लोकपर्वों को व्यापक पहचान मिले और आने वाली पीढ़ियां भी इन सांस्कृतिक परंपराओं को गर्व के साथ आगे बढ़ाएं।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इगास जैसे लोकपर्वों को प्रोत्साहन मिलने से उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिलेगी और देश-दुनिया में प्रदेश की समृद्ध लोकपरंपराओं का प्रचार-प्रसार होगा।

ALSO READ  "अल्मोड़ा में खेतों में उतरे जिलाधिकारी अंशुल, खुद हाथों से काटी गेहूं की फसल — किसानों से सीधा संवाद कर जानी समस्याएं, आधुनिक खेती और लाभकारी फसलों को लेकर दिया बड़ा संदेश!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 4 4 6 8
Users Today : 241
Users Yesterday : 613
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 4 4 6 8
Users Today : 241
Users Yesterday : 613