न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: 23 साल पुराने जैनी प्रकरण में नया मोड़, हरक सिंह रावत के खिलाफ असम में 17 धाराओं में मुकदमा दर्ज BIG BREAKING:: मसूरी में SDRF की नई पोस्ट का आगाज, अब आपदा आते ही दौड़ेगी रेस्क्यू टीम! सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने परखी तैयारियां, जवानों को दिए मुस्तैदी के निर्देश BIG BREAKING:: देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ा रोमांच! सफेद बाघ ‘तेजस’ की हुई धमाकेदार एंट्री, अब कॉलेज के छात्रों को भी मिलेगी फ्री एंट्री BIG BREAKING:: कैंट विधानसभा को धामी की बड़ी सौगात! 48.44 करोड़ के 23 विकास कार्यों का तोहफा, 8 बड़ी घोषणाओं से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर BIG BREAKING:: त्रिवेंद्र सिंह रावत का अधिकारियों को सख्त संदेश, हर पात्र तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का लाभ; कुंभ से पहले सड़कें दुरुस्त करने के निर्देश BIG BREAKING:: कुंभ में बिछड़े पापा को दो साल तक ढूंढता रहा परिवार, कलियर में भिक्षा मांगते मिले तो पुलिस ने बजाई खुशियों की घंटी, CISF दरोगा बेटे की छलकी आंखें!
Home » बैठक » BIG BREAKING:: हरिद्वार से 2027 के चुनावी रण का शंखनाद करेगी भाजपा! प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में गूंजेगा ’65 पार’ का नारा, जीत की रणनीति बनाने में जुटे दिग्गज नेता

BIG BREAKING:: हरिद्वार से 2027 के चुनावी रण का शंखनाद करेगी भाजपा! प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में गूंजेगा ’65 पार’ का नारा, जीत की रणनीति बनाने में जुटे दिग्गज नेता

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार की आवश्यक बैठक प्रेम नगर आश्रम में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद तथा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा उपस्थित रहे।

बैठक में 21 और 22 नवंबर 2026 को हरिद्वार में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश कार्यसमिति की तैयारियों को लेकर विभिन्न पदाधिकारियों को कार्य की जिम्मेदारी वितरित की गई।

प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति में अनेकों विषयों पर चर्चा होगी, जिसमें 2027 के चुनाव पर विशेष ध्यान केंद्रित रहेगा। इस बार हम ’65 पार’ के नारे के साथ आगे बढ़ेंगे।

प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने कहा कि हरिद्वार में हो रही प्रदेश कार्यसमिति ऐतिहासिक होगी। संगठन की शक्ति ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। सभी कार्यकर्ता अनुशासन और समर्पण के साथ जुटें, ताकि 2027 में भाजपा फिर से प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाए। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है।

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि

हमारा सौभाग्य है कि प्रदेश कार्यसमिति हरिद्वार में हो रही है। हम सब कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ बहुत ही अच्छी व्यवस्था के साथ इसे संपन्न करेंगे और यहां से 2027 की जीत का संदेश देने का काम करेंगे।

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि हरिद्वार की धरती पर प्रदेश कार्यसमिति का होना हम सभी के लिए गर्व की बात है। हम यहां से विकास और सनातन संस्कृति के संदेश के साथ 2027 की जीत का संकल्प लेंगे। इस प्रदेशकारी समिति में हमें राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व का जो मार्गदर्शन मिलेगा उसे जान-जन्म तक पहुंचाने का कार्य प्रत्येक भाजपा का कार्य करता करेगा उन्होंने कहा कि प्रदेश की पुष्कर धामी की सरकार द्वारा चलाई जारी जन प्रिय योजनाओं को भी बूथ स्तर तक पहुंचाने का कार्य हमारे कार्यकर्ता कर रहे हैं।

ALSO READ  "खेला शुरू! कांग्रेस ने चली वो चाल कि उड़ जाएगी भाजपा की नींद; रानीपुर के 206 बूथों पर तैनात हुए अभेद्य 'सिक्योरिटी गार्ड्स', ट्रेनिंग में खा ली कसम—'अब एक भी फर्जी वोट पड़ा तो खैर नहीं!'"

जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा की जिला हरिद्वार की पूरी टीम प्रदेश कार्यसमिति की सफलता के लिए दिन-रात मेहनत करेगी और हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार जिले के द्वारा पहले भी आने को बड़े कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किए गए हैं और उसमें सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे मन से कार्य किया है उन्होंने कहा कि यह हम सब का सौभाग्य है कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्य समिति हरिद्वार में होने जा रही है और यहीं से 2027 की विधानसभा जीत का शंखनाद होगा। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता प्रदेश कार्य समिति को लेकर उत्साहित है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, आशु चौधरी, निपेन्द्र चौधरी, सीमा चौहान, धर्मेंद्र चौहान, अरविंद कुशवाहा, अभिनव चौहान, लोकेश पाल, एजाज हसन, नकली राम सैनी, रिशु चौहान, कमल प्रधान, प्रीति गुप्ता, रितु ठाकुर, रेनू शर्मा, तेलुराम प्रधान, शाहिद, विक्रम भुल्लर, तरुण नायर, लक्ष्मण सिंह नागर, मनोज शर्मा, उमेश पाठक सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 4 1 9 2
Users Today : 578
Users Yesterday : 798
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 4 1 9 2
Users Today : 578
Users Yesterday : 798