न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार से 2027 के चुनावी रण का शंखनाद करेगी भाजपा! प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में गूंजेगा ’65 पार’ का नारा, जीत की रणनीति बनाने में जुटे दिग्गज नेता BIG BREAKING:: मसूरी में गूंजेगी साइकिलिंग की धमक! देश-विदेश के धुरंधर जुटेंगे, 26 नवंबर को भव्य समापन के साथ छाएगा ‘अल्टीमेट उत्तराखंड एमटीबी चैलेंज-2026’ का रोमांच BIG BREAKING:: देहरादून के विकास को मिलेगी नई रफ्तार! नए CDO डॉ. दीपक सैनी ने संभाली कमान, पांच सूत्रीय एजेंडे से बदलेंगे विकास की तस्वीर BIG BREAKING:: रुड़की से नैनीताल का सफर हुआ आसान, परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने सीधी बस सेवा को दिखाई हरी झंडी, यात्रियों को मिली बड़ी सौगात! BIG BREAKING:: हरिद्वार की प्राचीन ज्ञान धरोहर होगी संरक्षित, दुर्लभ पांडुलिपियों का होगा डिजिटाइजेशन; ज्ञान भारत मिशन को लेकर CDO ने दिए निर्देश BIG BREAKING:: चारधाम परियोजना को रफ्तार देने के लिए मुख्य सचिव का बड़ा एक्शन, भूमि अधिग्रहण के लंबित मामले 15 दिन में निपटाने के सख्त निर्देश
Home » आवेदन » BIG BREAKING:: उत्तराखंड के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा धमाका! 1694 वर्दीधारी पदों पर निकली बंपर भर्ती, 25 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन

BIG BREAKING:: उत्तराखंड के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा धमाका! 1694 वर्दीधारी पदों पर निकली बंपर भर्ती, 25 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून । उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने विभिन्न विभागों में वर्दीधारी सिपाही (समूह-ग) के 1694 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

आयोग ने मंगलवार को भर्ती की अधिसूचना जारी करते हुए योग्य अभ्यर्थियों से आनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 25 नवंबर से शुरू होगी और 25 दिसंबर 2026 तक चलेगी।

भर्ती में उत्तराखंड आरक्षी जनपदीय पुलिस (पुरुष) के 464, पीएसी-आइआरबी के 284, जनपदीय पुलिस (महिला) के 238 और फायरमैन के 201 पद शामिल हैं। इसके अलावा वन आरक्षी के 171, स्पेशल टाइगर गार्ड के 75, बंदीरक्षक के 117, महिला बंदीरक्षक के 27, सचिवालय रक्षक के 54, आबकारी सिपाही के 45 और परिवहन आरक्षी के 18 पदों पर चयन किया जाएगा।

अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र में संशोधन का अवसर 28 से 30 दिसंबर तक मिलेगा। अभ्यर्थियों को हाईस्कूल प्रमाणपत्र के साथ आधार कार्ड की प्रति व लागू आरक्षण श्रेणी और पर्वतीय क्षेत्र से संबंधित प्रमाणपत्र भी अपलोड करने होंगे। लिखित परीक्षा चार अप्रैल 2027 को प्रस्तावित है।

ALSO READ  "छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी! समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति योजनाओं के ऑनलाइन आवेदन शुरू, 30 सितम्बर तक भरें फॉर्म और उठाएं लाभ"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 3 6 2 1
Users Today : 7
Users Yesterday : 798
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 3 6 2 1
Users Today : 7
Users Yesterday : 798