(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज होने लगी है। हरिद्वार की रानीपुर विधानसभा सीट पर भी संभावित प्रत्याशियों की दावेदारी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इसी बीच पूर्वांचल उत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष रूपलाल यादव का नाम राजनीतिक गलियारों में तेजी से उभर रहा है। चर्चा है कि रूपलाल यादव 2027 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।
हालांकि, रूपलाल यादव की ओर से अभी तक चुनाव लड़ने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन उनकी संभावित दावेदारी ने रानीपुर की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है। पूर्वांचल समाज के बीच उनकी सामाजिक सक्रियता को देखते हुए उनकी चुनावी एंट्री को अहम माना जा रहा है।

रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्वांचल समाज के मतदाताओं की मौजूदगी को देखते हुए सवाल उठने लगे हैं कि क्या रूपलाल यादव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में किसी बड़े राजनीतिक दल का चुनावी गणित बिगाड़ सकते हैं? क्या उनकी उम्मीदवारी भाजपा और कांग्रेस के संभावित प्रत्याशियों के सामने नई चुनौती पेश करेगी?
फिलहाल उनकी दावेदारी को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। यदि रूपलाल यादव चुनाव मैदान में उतरते हैं तो रानीपुर विधानसभा का मुकाबला दिलचस्प हो सकता है। अब देखना होगा कि 2027 की सियासी पिच पर रूपलाल यादव वास्तव में बैटिंग करने उतरते हैं या उनकी चुनावी पारी चर्चाओं तक ही सीमित रह जाती है।











































Users Today : 298
Users Yesterday : 941
