न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार से 2027 के चुनावी रण का शंखनाद करेगी भाजपा! प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में गूंजेगा ’65 पार’ का नारा, जीत की रणनीति बनाने में जुटे दिग्गज नेता BIG BREAKING:: मसूरी में गूंजेगी साइकिलिंग की धमक! देश-विदेश के धुरंधर जुटेंगे, 26 नवंबर को भव्य समापन के साथ छाएगा ‘अल्टीमेट उत्तराखंड एमटीबी चैलेंज-2026’ का रोमांच BIG BREAKING:: देहरादून के विकास को मिलेगी नई रफ्तार! नए CDO डॉ. दीपक सैनी ने संभाली कमान, पांच सूत्रीय एजेंडे से बदलेंगे विकास की तस्वीर BIG BREAKING:: रुड़की से नैनीताल का सफर हुआ आसान, परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने सीधी बस सेवा को दिखाई हरी झंडी, यात्रियों को मिली बड़ी सौगात! BIG BREAKING:: हरिद्वार की प्राचीन ज्ञान धरोहर होगी संरक्षित, दुर्लभ पांडुलिपियों का होगा डिजिटाइजेशन; ज्ञान भारत मिशन को लेकर CDO ने दिए निर्देश BIG BREAKING:: चारधाम परियोजना को रफ्तार देने के लिए मुख्य सचिव का बड़ा एक्शन, भूमि अधिग्रहण के लंबित मामले 15 दिन में निपटाने के सख्त निर्देश
Home » संदेश » BIG BREAKING:: बच्चों के हक की गूंज से गूंजा बहादराबाद! ‘मेरा दिन, मेरा अधिकार, मेरा भविष्य’ के संदेश के साथ 160 बच्चों ने भरी जागरूकता की हुंकार

BIG BREAKING:: बच्चों के हक की गूंज से गूंजा बहादराबाद! ‘मेरा दिन, मेरा अधिकार, मेरा भविष्य’ के संदेश के साथ 160 बच्चों ने भरी जागरूकता की हुंकार

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। SBI फाउंडेशन के सहयोग तथा साई आशीष हेल्थकेयर मैनेजमेंट द्वारा संचालित ‘SBI संजीवनी – क्लीनिक ऑन व्हील्स’ मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) कार्यक्रम के तत्वावधान में मंगलवार, 17 नवंबर 2026 को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, विकासखंड बहादराबाद, हरिद्वार में बाल अधिकार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम ‘मेरा दिन, मेरा अधिकार, मेरा भविष्य’ रही।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को बाल अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से निबंध प्रतियोगिता, कविता प्रतियोगिता और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके साथ ही बच्चों ने बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए रैली निकाली। कार्यक्रम में संगोष्ठी के माध्यम से भी विद्यार्थियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा और भविष्य के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं जिला बाल कल्याण समिति हरिद्वार की सदस्य श्रीमती सुनीता चौधरी ने अपने संबोधन में बाल कल्याण एवं बाल संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और चाइल्ड हेल्पलाइन के बारे में बताया। साथ ही बच्चों को किसी भी प्रकार के शोषण या उत्पीड़न की स्थिति में जागरूक रहने और उचित सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकार श्री राकेश चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता को आवश्यक बताया।

कार्यक्रम का संचालन परियोजना समन्वयक संजय कुमार चटवाल ने किया, जबकि अध्यक्षता विद्यालय के अध्यापक श्री राजेश सैनी ने की। आयोजन को सफल बनाने में पूरी MMU टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस दौरान विद्यालय के अध्यापक श्री सलेन्द्र गौड़, कुमारी तरुणा धीमान एवं प्रयोगशाला सहायक जावेद आलम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के कुल 160 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजन का उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर सुरक्षित, सशक्त एवं उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा।

ALSO READ  "रानीपुर में ‘गोदान’ का संदेश: विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने देखी फिल्म, भारतीय संस्कृति और गौ संरक्षण पर जागरूकता का आह्वान"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 3 5 8 2
Users Today : 766
Users Yesterday : 941
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 3 5 8 2
Users Today : 766
Users Yesterday : 941