(शहजाद अली हरिद्वार)नैनीताल। कैंची धाम के समीप निगलाट क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बरेली से आ रहे युवकों की स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त हुए, जिनमें चार युवक घायल हो गए, जबकि कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 12 नवंबर 2026 की मध्यरात्रि आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल को कैंची धाम के पास निगलाट क्षेत्र में वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी। बताया गया कि उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी पांच लोग स्विफ्ट डिजायर कार संख्या UP 25 EJ 4586 में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट खैरना से उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र और करीब 200 मीटर गहरी खाई होने के कारण रेस्क्यू अभियान में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
SDRF जवानों ने कड़ी मेहनत के बाद चार घायलों को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भवाली पहुंचाया गया। वहीं हादसे में जान गंवाने वाले 29 वर्षीय अनुज तिवारी के शव को भी खाई से बाहर निकालकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

हादसे में घायल युवक: सनी (23 वर्ष), पुत्र तेजराम, निवासी ग्राम मिल कॉपर, बरेली।
रवि, पुत्र दिनेश मौर्य, निवासी बरेली।
संचित, पुत्र हृदय नारायण तिवारी, निवासी ग्राम शेखपुर, बरेली।
संदीप शर्मा, पुत्र रामकुमार शर्मा, निवासी बरेली।
मृतक: अनुज तिवारी (29 वर्ष), पुत्र लक्ष्मी नारायण तिवारी, निवासी ग्राम शेखपुर, बरेली। वह दुर्घटनाग्रस्त कार का चालक था।
इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। SDRF की त्वरित कार्रवाई से चार लोगों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया जा सका।











































Users Today : 332
Users Yesterday : 844
