न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी BIG BREAKING:: सेना से रिटायर होते ही अग्निवीरों को मिलेगा नई सेवा का मौका! CM धामी ने 40वीं वाहिनी PAC में 2 अग्निवीरों के समायोजन को दी मंजूरी
Home » हादसा » “हरिद्वार में बड़ा हादसा: सप्तऋषि क्षेत्र में यात्रियों से भरी बस पलटी, एक महिला की मौत, कई घायल”

“हरिद्वार में बड़ा हादसा: सप्तऋषि क्षेत्र में यात्रियों से भरी बस पलटी, एक महिला की मौत, कई घायल”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राजस्थान से आए श्रद्धालुओं से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि करीब 16 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। बस में कुल 45 यात्री सवार थे, जो धार्मिक यात्रा पर हरिद्वार पहुंचे थे।

बस को पीछे करते समय हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार सप्तऋषि क्षेत्र में बस चालक वाहन को पीछे कर रहा था। इसी दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस अनियंत्रित होकर पलट गई।बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।

एक महिला यात्री की हुई मौत

हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई राजस्थान के नागौर निवासी पुष्प कंवर पत्नी निवासी नागौर की हालत बेहद गंभीर थी। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर से बस में सवार अन्य यात्रियों और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

16 यात्री घायल, अस्पताल में चल रहा उपचार

हादसे में करीब 16 यात्रियों को चोटें आई हैं। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें लगीं, जबकि कुछ घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। चिकित्सकों की टीम घायलों की निगरानी कर रही है और सभी को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

पुलिस और प्रशासन ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और आपदा राहत दल मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया और घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। पुलिस ने बस को हटाकर यातायात व्यवस्था भी सुचारु कराई।

ALSO READ  "ज्वालापुर में मौत का तांडव: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सलामत खान की मौके पर ही सांसें टूटीं, इलाके में दहशत और आक्रोश"

हादसे की जांच शुरू

पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में बस को पीछे करते समय चालक का संतुलन बिगड़ना हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है।

प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। इस दुखद हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 5 2 6
Users Today : 823
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 5 2 6
Users Today : 823
Users Yesterday : 728