न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त! मंडलायुक्त आनंद स्वरूप का सख्त अल्टीमेटम, काम में देरी करने वाली कार्यदायी संस्थाओं पर होगी कार्रवाई, 70% से अधिक कार्य पूरे BIG BREAKING:: धामी सरकार का उत्तराखंड को ₹14.68 करोड़ का विकास तोहफा! मंदिरों का होगा कायाकल्प, सड़कें होंगी चकाचक, खेल मैदानों से लेकर स्कूलों तक विकास को मिलेगी नई रफ्तार BIG BREAKING:: भराड़ीसैंण से CM धामी का बड़ा धमाका! 13 बड़ी घोषणाओं से महिलाओं, किसानों और युवाओं को सौगात, आंदोलनकारियों के लिए भी खोला राहत का रास्ता BIG BREAKING:: सोशल मीडिया पर जातिसूचक वीडियो डालकर बने हीरो, सिडकुल पुलिस ने उतारा सारा खुमार! दो युवक दबोचे” BIG BREAKING:: देवभूमि के गौरव को सलाम! उत्तराखण्ड के 26वें स्थापना दिवस पर 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार ने दिया एकता और समृद्धि का संदेश, सेनानायक आयुष अग्रवाल IPS ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं BIG BREAKING:: उत्तराखण्ड के 26 साल: हरिद्वार में धूमधाम से मना राज्य स्थापना दिवस, प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने गिनाईं विकास की उपलब्धियां, राज्य आंदोलनकारियों का हुआ सम्मान
Home » हादसा » BIG BREAKING:: 200 मीटर गहरी खाई में गिरे व्यक्ति के लिए देवदूत बनी SDRF, रात के अंधेरे में कई घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

BIG BREAKING:: 200 मीटर गहरी खाई में गिरे व्यक्ति के लिए देवदूत बनी SDRF, रात के अंधेरे में कई घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

(शहजाद अली हरिद्वार)चमोली। जनपद चमोली के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में पैर फिसलने से करीब 200 मीटर नीचे गिरे एक व्यक्ति के लिए SDRF की टीम देवदूत बनकर पहुंची। रात के अंधेरे और बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच SDRF के जवानों ने कई घंटों तक रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 08 एवं 09 नवंबर 2026 की मध्यरात्रि नैनीसैण रोड स्थित ग्राम बरसुली में एक व्यक्ति के पहाड़ी से फिसलकर लगभग 200 मीटर नीचे गिरने और दुर्गम स्थान पर फंस जाने की सूचना प्राप्त हुई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से व्यक्ति को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन पहाड़ी की अत्यधिक ढलान और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के चलते उन्हें सफलता नहीं मिल सकी।

घटना की सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट गोचर से निरीक्षक कर्ण सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर टीम ने स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों के साथ समन्वय स्थापित किया तथा तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान रात का अंधेरा, खड़ी पहाड़ी और दुर्गम रास्ते जवानों के सामने बड़ी चुनौती बने रहे। इसके बावजूद SDRF के जवानों ने अदम्य साहस, धैर्य और सूझबूझ का परिचय देते हुए अभियान जारी रखा। टीम ने अत्यंत सावधानी के साथ गहन सर्चिंग करते हुए करीब 200 मीटर नीचे फंसे घायल व्यक्ति तक पहुंच बनाई।

कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद जवानों ने घायल व्यक्ति को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया और सुरक्षित तरीके से पहाड़ी से बाहर निकाला। इसके बाद उसे अग्रिम उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

ALSO READ  BIG BREAKING:रहमतपुर गांव में फिर टूटा हादसे का कहर, ई-रिक्शा की टक्कर से 28 वर्षीय युवक की मौत

इस सफल रेस्क्यू अभियान ने एक बार फिर SDRF के जवानों की तत्परता, साहस और सेवा भावना को साबित किया है। विषम परिस्थितियों में अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की जिंदगी बचाने के लिए SDRF की भूमिका सराहनीय रही।

दुर्गम पहाड़, घना अंधेरा और 200 मीटर की गहराई भी SDRF के हौसले को नहीं डिगा सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त! मंडलायुक्त आनंद स्वरूप का सख्त अल्टीमेटम, काम में देरी करने वाली कार्यदायी संस्थाओं पर होगी कार्रवाई, 70% से अधिक कार्य पूरे

Read More »

BIG BREAKING:: देवभूमि के गौरव को सलाम! उत्तराखण्ड के 26वें स्थापना दिवस पर 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार ने दिया एकता और समृद्धि का संदेश, सेनानायक आयुष अग्रवाल IPS ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

Read More »
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 6 0 5 8
Users Today : 183
Users Yesterday : 546

BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त! मंडलायुक्त आनंद स्वरूप का सख्त अल्टीमेटम, काम में देरी करने वाली कार्यदायी संस्थाओं पर होगी कार्रवाई, 70% से अधिक कार्य पूरे

BIG BREAKING:: देवभूमि के गौरव को सलाम! उत्तराखण्ड के 26वें स्थापना दिवस पर 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार ने दिया एकता और समृद्धि का संदेश, सेनानायक आयुष अग्रवाल IPS ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 6 0 5 8
Users Today : 183
Users Yesterday : 546