न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दीपावली पर संघ के प्रांत कार्यालय पहुंचे सीएम धामी, स्वयंसेवकों संग बांटी खुशियों की मिठास, दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: रानीपुर विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज! ₹6.48 करोड़ से चमकेंगी 7 सड़कों की तस्वीर, 14.725 KM सड़कों को मिली शासन की मंजूरी BIG BREAKING:: दुनिया में चमक रहे उत्तराखण्डियों को देवभूमि का न्योता! 13 नवंबर को सजेगा प्रवासी सम्मेलन का भव्य मंच, CM धामी ने तैयारियों को लेकर कसी कमर BIG BREAKING:: त्योहारों में यात्रियों की जेब पर डाका डालने वालों की खैर नहीं! मनमाना किराया और ओवरलोडिंग पर परिवहन विभाग का चाबुक, 45 वाहन चालकों के चालान BIG BREAKING:: उत्तराखंड को विकास की बड़ी सौगात! अमित शाह और सीएम धामी ने खोला योजनाओं का पिटारा, ₹1475 करोड़ की 62 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास BIG BREAKING:: भालू से भिड़े, उफनती नदी में बचाई जान, आफत में बने ढाल! अमित शाह और CM धामी ने 6 नन्हे वीरों को किया सम्मानित, हर बच्चे को मिले ₹51 हजार
Home » कार्यवाही » BIG BREAKING:: त्योहारों में यात्रियों की जेब पर डाका डालने वालों की खैर नहीं! मनमाना किराया और ओवरलोडिंग पर परिवहन विभाग का चाबुक, 45 वाहन चालकों के चालान

BIG BREAKING:: त्योहारों में यात्रियों की जेब पर डाका डालने वालों की खैर नहीं! मनमाना किराया और ओवरलोडिंग पर परिवहन विभाग का चाबुक, 45 वाहन चालकों के चालान

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती आवाजाही के बीच ऑटो, विक्रम और ई-रिक्शा चालकों द्वारा मनमाना किराया वसूलने तथा ओवरलोडिंग करने की शिकायतों को देखते हुए परिवहन विभाग ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 45 चालान किए गए।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के साथ निर्धारित किराया व्यवस्था का पालन कराने के उद्देश्य से यह अभियान संचालित किया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुश्री नेहा झा के नेतृत्व में इंटरसेप्टर प्रभारी सुश्री वरुणा सैनी ने विभिन्न स्थानों पर यात्री वाहनों की जांच की।

अभियान के दौरान विशेष रूप से ऑटो, विक्रम और ई-रिक्शा को चेक किया गया। जांच में ओवरलोडिंग, निर्धारित दर से अधिक किराया वसूलने, परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने सहित अन्य यातायात नियमों की अनदेखी के मामलों में 45 चालान किए गए।

परिवहन विभाग की टीम ने कार्रवाई के साथ वाहन चालकों की काउंसलिंग भी की। चालकों को चेतावनी दी गई कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की अधिक संख्या का फायदा उठाकर मनमाना किराया न वसूलें। निर्धारित यात्री क्षमता और परमिट नियमों का पालन करें तथा यात्रियों के साथ शालीन व्यवहार बनाए रखें।

वहीं, परिवहन विभाग ने यात्रियों से अपील की है कि यदि कोई वाहन चालक निर्धारित किराये से अधिक पैसे मांगता है तो वाहन का पंजीकरण नंबर और यात्रा का विवरण सुरक्षित रखते हुए विभाग में शिकायत दर्ज कराएं। विभाग ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए नियमों के उल्लंघन पर चेकिंग एवं कार्रवाई जारी रहेगी।

ALSO READ  "रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का बड़ा शिकंजा! नारसन ब्लॉक में 35 हजार की घूस लेते PRD अधिकारी रंगेहाथ गिरफ्तार, मचा हड़कंप"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 5 0 1 2
Users Today : 386
Users Yesterday : 483
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 5 0 1 2
Users Today : 386
Users Yesterday : 483