न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दीपावली से पहले बहादराबाद पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान! अफवाहबाजों पर रहेगी पैनी नजर, अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को भी सख्त चेतावनी BIG BREAKING:: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार! हरिद्वार में मतदान और मतगणना कार्मिकों का बनेगा डाटाबेस, डीएम मयूर दीक्षित ने 5 नवंबर तक दिया अल्टीमेटम BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर बड़ी पहल! IIT रुड़की के विशेषज्ञों ने परखे चार निर्माणाधीन पुल, गुणवत्ता और सुरक्षा की हुई बारीकी से जांच BIG BREAKING:: कुंभ मेले से पहले हरिद्वार को संवारने में जुटे नगर आयुक्त नंदन कुमार, निर्माण कार्यों में देरी पर सख्त रुख—बोले, जरूरत पड़ी तो रात में भी चलेगा काम! BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, विभिन्न समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा BIG BREAKING :: हरिद्वार में मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा प्रहार! मिठाई दुकानों पर छापेमारी, 35 पैकेट पेड़ा जब्त, 15 खाद्य पदार्थों की बिक्री पर लगाई रोक
Home » निरीक्षण » BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर बड़ी पहल! IIT रुड़की के विशेषज्ञों ने परखे चार निर्माणाधीन पुल, गुणवत्ता और सुरक्षा की हुई बारीकी से जांच

BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर बड़ी पहल! IIT रुड़की के विशेषज्ञों ने परखे चार निर्माणाधीन पुल, गुणवत्ता और सुरक्षा की हुई बारीकी से जांच

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कुंभ मेला-2027 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुगम आवाजाही और हरिद्वार में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए चार बड़े स्थायी पुलों का निर्माण कराया जा रहा है। आज आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर डॉ. संजय के नेतृत्व में विशेषज्ञों की टीम ने कुंभ क्षेत्र में निर्माणाधीन चारों पुलों का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने विभिन्न निर्माण स्थलों पर पहुंचकर कार्यों की प्रगति, निर्माण में अपनाई जा रही तकनीक और गुणवत्ता से जुड़े तकनीकी पहलुओं का बारीकी से परीक्षण किया। साथ ही निर्माण कार्यों में निर्धारित तकनीकी मानकों एवं सुरक्षा संबंधी प्रावधानों के अनुपालन का भी जायजा लिया।

विशेषज्ञों की टीम ने सबसे पहले खड़खड़ी मार्ग पर सुखी नदी पर निर्माणाधीन डबल लेन पुल का निरीक्षण किया। इसके बाद मायापुर एस्केप चैनल पर दक्षद्वीप और बैरागी कैंप को जोड़ने के लिए पूर्व निर्मित पुल के डाउनस्ट्रीम में बनाए जा रहे 60 मीटर स्पान के बो-स्ट्रिंग स्टील गर्डर डबल लेन पुल के निर्माण कार्यों की जांच की।

इसके उपरांत टीम ने ज्वालापुर से ईदगाह, सुभाषनगर पीएसी होते हुए शिवालिक नगर जाने वाले मोटर मार्ग पर पथरी रौ नदी पर निर्माणाधीन 60 मीटर स्पान के प्री-स्ट्रेस्ड आरसीसी पुल का निरीक्षण किया। साथ ही धनौरी-सिडकुल लिंक रोड पर पथरी रौ नदी के पुराने गंगनहर साइफन के डाउनस्ट्रीम में बनाए जा रहे 90 मीटर स्पान के कम्पोजिट स्टील गर्डर डबल लेन पुल के निर्माण कार्यों का भी तकनीकी परीक्षण किया।

कुंभ मेला-2027 के दौरान ये चारों पुल हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों के बीच सड़क संपर्क को मजबूत बनाने और यातायात के सुचारु संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इनके निर्माण से कुंभ क्षेत्र में आवागमन के लिए अतिरिक्त स्थायी मार्ग उपलब्ध होंगे। इससे श्रद्धालुओं को आवाजाही में सुविधा मिलने के साथ ही मेला अवधि में यातायात के दबाव को बेहतर ढंग से नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

मेला प्रशासन का लक्ष्य है कि सभी पुल निर्धारित समयसीमा में तैयार हों और निर्माण के प्रत्येक चरण में गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों का पूरी तरह अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए कार्यदायी संस्थाओं के कार्यों की नियमित निगरानी, विभागीय तकनीकी परीक्षण और थर्ड पार्टी गुणवत्ता जांच के साथ आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों का सहयोग लिया जा रहा है। विशेषज्ञों के परीक्षण से निर्माण कार्यों में निर्धारित मानकों के अनुपालन का आकलन करने और गुणवत्ता संबंधी पहलुओं पर आवश्यक तकनीकी सुझाव प्राप्त करने में मदद मिलेगी। मेला प्रशासन का विशेष जोर है कि कुंभ के लिए तैयार किए जा रहे ये स्थायी आधारभूत ढांचे मेले के बाद भी हरिद्वार की यातायात एवं संपर्क व्यवस्था को मजबूती प्रदान करें।

ALSO READ  “बागेश्वर में दूध की धारा को मिली नई रफ्तार: जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे का कमेड़ी से क्षेत्रपाल तक सख्त निरीक्षण, महिला दुग्ध उत्पादकों को रियल टाइम भुगतान और 50 हजार आय लक्ष्य का मंत्र”

निरीक्षण के दौरान उप मेलाधिकारी आकाश जोशी, मेला कार्यालय के तकनीकी प्रकोष्ठ के अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार भट्ट सहित लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई विभाग के अभियंतागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 3 6 9 2
Users Today : 128
Users Yesterday : 467
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 3 6 9 2
Users Today : 128
Users Yesterday : 467