न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दीपावली से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! मिठाई-डेयरी दुकानों पर छापेमारी, 5 नमूने सील, दो निर्माण इकाइयों को थमाया नोटिस BIG BREAKING:: राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन का बड़ा संदेश—‘विविधता हमारी पहचान, एकता हमारी ताकत’, लोक भवन में गूंजा राष्ट्रीय एकता का संकल्प! BIG BREAKING:: हरिद्वार में परिवहन विभाग का महाचेकिंग अभियान! 137 वाहनों के चालान, 22 बसों पर कार्रवाई, बिना हेलमेट वालों पर भी चला विभाग का डंडा BIG BREAKING:: हरिद्वार में नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजा! एडीएम जितेंद्र कुमार सख्त, नशा मुक्ति केंद्रों का होगा औचक निरीक्षण, स्कूलों में चलेगा जागरूकता अभियान BIG BREAKING:: कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में स्वच्छता का महाअभियान, हरकी पैड़ी पर हजारों लोगों ने उठाई झाड़ू, मेलाधिकारी सोनिका ने भी किया श्रमदान BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठकर भी नहीं भूले गुरुजनों का सम्मान! धामी ने शिक्षकों के छुए चरण, वर्षों बाद गुरु-शिष्य का मिलन देख भावुक हुए लोग
Home » कार्यवाही » BIG BREAKING:: हरिद्वार में परिवहन विभाग का महाचेकिंग अभियान! 137 वाहनों के चालान, 22 बसों पर कार्रवाई, बिना हेलमेट वालों पर भी चला विभाग का डंडा

BIG BREAKING:: हरिद्वार में परिवहन विभाग का महाचेकिंग अभियान! 137 वाहनों के चालान, 22 बसों पर कार्रवाई, बिना हेलमेट वालों पर भी चला विभाग का डंडा

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया कि सड़क सुरक्षा और यात्री वाहनों के सुरक्षित संचालन को लेकर परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में की गई कार्रवाई में कुल 137 चालान किए गए जिसमें 22 बसों के चालन किया गया। कुल चालानों में बिना हेलमेट वाहन संचालन के 72 चालान भी शामिल हैं।

सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा एवं सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) निखिल शर्मा के नेतृत्व में चल रहे अभियान में परिवहन कर अधिकारी वरुणा सैनी एवं मुकेश भारती ने चेकिंग एवं प्रवर्तन कार्रवाई की। बसों की तकनीकी जांच में सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) आनंद वर्धन भी सम्मिलित रहे।

अभियान के दौरान लग्जरी एवं स्लीपर बसों सहित यात्री वाहनों के फिटनेस, परमिट, पंजीयन, बीमा तथा अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच पर विशेष ध्यान दिया गया। बसों की तकनीकी स्थिति एवं यात्री सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की जांच के साथ उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रावधानों के अंतर्गत कार्रवाई की गई।

लग्जरी एवं स्लीपर बसों के निरीक्षण में वाहन की संरचना, आपातकालीन निकास, अग्निशमन उपकरणों तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं पर विशेष जोर दिया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि यात्रियों को ले जाने वाले वाहन वैध अभिलेखों के साथ तकनीकी रूप से भी सुरक्षित स्थिति में संचालित हों।

इसके साथ ही दोपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध भी चेकिंग की गई। बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 72 चालान किए गए। परिवहन विभाग ने दोपहिया वाहन चालकों एवं पीछे बैठने वाले व्यक्तियों से निर्धारित मानक का हेलमेट पहनने और उसकी पट्टी सही ढंग से बांधने की अपील की है। हेलमेट का नियमित एवं सही उपयोग दुर्घटना की स्थिति में सिर की गंभीर चोटों से बचाव के लिए आवश्यक है।

ALSO READ  "धामी सरकार का अवैध खनन पर बड़ा एक्शन: हरिद्वार के लक्सर में बार-बार नियम तोड़ने वाले 5 रिटेल भंडारणों की स्वीकृति निरस्त, आगे भी जारी रहेगी सख्त कार्रवाई"

बस स्वामियों एवं संचालकों से अपेक्षा की गई है कि वे संचालन से पहले वाहनों की तकनीकी स्थिति, आवश्यक अभिलेखों एवं सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। साथ ही परमिट की शर्तों का पालन करें और वाहनों में अनधिकृत परिवर्तन न कराएं।

जनपद में यात्री सुरक्षा एवं यातायात नियमों के अनुपालन के लिए सघन चेकिंग और तकनीकी निरीक्षण का अभियान आगे भी जारी रहेगा। उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 1 5 1 0
Users Today : 670
Users Yesterday : 731
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 1 5 1 0
Users Today : 670
Users Yesterday : 731