न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: रानीपुर विधायक आदेश चौहान के मोबाइल पर साइबर अटैक की सूचना से मचा अलर्ट! उनके नाम से मैसेज आए तो रहें सावधान, पैसे भेजने से पहले जरूर करें पुष्टि BIG BREAKING:: 5 करोड़ की मांग और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, हरिद्वार पुलिस ने 12 घंटे में सहारनपुर से महिला को किया गिरफ्तार BIG BREAKING:: हरिद्वार में लग्जरी बसों पर परिवहन विभाग का शिकंजा! तीसरे दिन भी ताबड़तोड़ कार्रवाई, 35 चालान और 2 बसें सीज BIG BREAKING:: हरिद्वार में आंधी-तूफान का कहर! ज्वालापुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार भरभराकर गिरी, मलबे में दबीं दो गाड़ियां; टल गया बड़ा हादसा BIG BREAKING:: कुंभ मेले की तैयारियों में रातभर एक्शन मोड में डीएम मयूर दीक्षित, हरकी पैड़ी के घाटों और मंदिरों का सौंदर्यीकरण दीपावली से पहले पूरा करने के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जनता और जनप्रतिनिधियों की सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
Home » कार्यवाही » BIG BREAKING:: 5 करोड़ की मांग और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, हरिद्वार पुलिस ने 12 घंटे में सहारनपुर से महिला को किया गिरफ्तार

BIG BREAKING:: 5 करोड़ की मांग और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, हरिद्वार पुलिस ने 12 घंटे में सहारनपुर से महिला को किया गिरफ्तार

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। सोशल मीडिया पर एक महिला के खिलाफ कथित तौर पर अश्लील और मानहानिकारक टिप्पणी करने, व्हाट्सएप कॉल के जरिए पांच करोड़ रुपये मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पूर्व ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की तहरीर पर मुकदमा दर्ज होने के करीब 12 घंटे के भीतर आरोपी को सहारनपुर, उत्तर प्रदेश स्थित उसके घर से हिरासत में लिया गया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर 2026 की रात पीड़िता ने रानीपुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि महिला ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर पीड़िता और उसके परिवार की छवि धूमिल करने का प्रयास किया। इसके अलावा व्हाट्सएप कॉल कर रविदास धाम की संपत्ति अपने नाम करने और पांच करोड़ रुपये देने की मांग की गई। शिकायत में जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है।

मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं और स्त्री अशिष्ट रूपण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 25 अक्टूबर को आरोपी को हिरासत में लिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी को संबंधित धाराओं में न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में दर्ज नौ अन्य मुकदमों का आपराधिक इतिहास भी बताया है।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संदीपा भंडारी, हेड कांस्टेबल गोपीचंद, कांस्टेबल कुलदीप तथा महिला कांस्टेबल मोनिका और मीनाक्षी शामिल रहे।

ALSO READ  "सिडकुल पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ आरोपी को दबोचा, पूछताछ में साथी के साथ वारदात का खुलासा; फरार आरोपी की तलाश जारी"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 7 0 2 9
Users Today : 546
Users Yesterday : 682
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 7 0 2 9
Users Today : 546
Users Yesterday : 682