न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में लग्जरी बसों पर परिवहन विभाग का शिकंजा! तीसरे दिन भी ताबड़तोड़ कार्रवाई, 35 चालान और 2 बसें सीज BIG BREAKING:: हरिद्वार में आंधी-तूफान का कहर! ज्वालापुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार भरभराकर गिरी, मलबे में दबीं दो गाड़ियां; टल गया बड़ा हादसा BIG BREAKING:: कुंभ मेले की तैयारियों में रातभर एक्शन मोड में डीएम मयूर दीक्षित, हरकी पैड़ी के घाटों और मंदिरों का सौंदर्यीकरण दीपावली से पहले पूरा करने के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जनता और जनप्रतिनिधियों की सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश BIG BREAKING:: परमात्मा के एहसास से जीवन में जागेगी निरंतर आध्यात्मिक चेतना, प्रेम-भक्ति और मानव एकत्व का सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया दिव्य संदेश BIG BREAKING:: देहरादून में गैस सिलेंडरों के अवैध कारोबार पर बड़ा एक्शन, 104 सिलेंडर जब्त, दो गिरफ्तार; होटल-रेस्टोरेंटों में भी छापेमारी से मचा हड़कंप
Home » Uncategorized » BIG BREAKING:: हरिद्वार में आंधी-तूफान का कहर! ज्वालापुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार भरभराकर गिरी, मलबे में दबीं दो गाड़ियां; टल गया बड़ा हादसा

BIG BREAKING:: हरिद्वार में आंधी-तूफान का कहर! ज्वालापुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार भरभराकर गिरी, मलबे में दबीं दो गाड़ियां; टल गया बड़ा हादसा

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। हरिद्वार के ज्वालापुर चौक बाजार में शनिवार देर रात आए आंधी-तूफान के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बगल वाली दीवार सड़क पर खड़ी दो गाड़ियों के ऊपर गिर गई।

हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि घटना के समय वाहनों के आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि होने से बच गई।

जानकारी के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर की बाउंड्री दीवार अचानक भरभराकर सड़क की ओर गिर गई। दीवार का मलबा वहां खड़ी एक कार और दूसरी गाड़ी पर जा गिरा, जिससे दोनों को काफी नुकसान पहुंचा। घटना की सूचना मिलते ही वाहन स्वामी मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, अस्पताल परिसर में पानी की टंकी के पास यह बाउंड्री दीवार बनी हुई थी। कुछ दिन पहले तक दीवार के समीप रामलीला का आयोजन भी चल रहा था।

दर्शकों के बैठने के लिए दीवार के पास कुर्सियां लगाई गई थीं। ऐसे में यदि दीवार रामलीला के दौरान गिर जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था और कई लोग इसकी चपेट में आ सकते थे।

घटना के बाद दीवार की मजबूती और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर बनी दीवारों और भवनों की नियमित जांच होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

ALSO READ  "Haridwar:में VIP नंबरों का जलवा! नई सीरीज खुलते ही ₹5.40 लाख में बिका ‘0009’, फैंसी नंबरों पर लगी लाखों की बोली"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 6 7 9 4
Users Today : 311
Users Yesterday : 682
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 6 7 9 4
Users Today : 311
Users Yesterday : 682