न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: नशा तस्करों की अब खैर नहीं! चल-अचल संपत्ति होगी अटैच, एसएसपी नवनीत सिंह ने थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: कुंभ से पहले स्वच्छता की बड़ी मुहिम: सुभाष घाट पर एक दिन में 10 टन से अधिक कूड़ा साफ, नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशन में चला महा सफाई अभियान BIG BREAKING:: हरिद्वार में बेटियों का बढ़ा मान, 60 होनहार बालिकाएं सम्मानित; शिक्षा और खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बेटियों को मिला सम्मान BIG BREAKING:: हरिद्वार में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस के दबाव में खुद थाने पहुंचा आरोपी BIG BREAKING:: त्योहारों से पहले हरिद्वार पुलिस अलर्ट, चंडी देवी मंदिर में बम निरोधक दस्ते की सघन जांच से सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद BIG BREAKING:: राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन, देवभूमि को स्वच्छ और नशामुक्त बनाने का किया आह्वान
Home » क्राइम मीटिंग » BIG BREAKING:: नशा तस्करों की अब खैर नहीं! चल-अचल संपत्ति होगी अटैच, एसएसपी नवनीत सिंह ने थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

BIG BREAKING:: नशा तस्करों की अब खैर नहीं! चल-अचल संपत्ति होगी अटैच, एसएसपी नवनीत सिंह ने थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आज पुलिस कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में माह सितंबर की अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। कप्तान नवनीत सिंह द्वारा अपराध गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए पिछले माह जनपद में घटे विभिन्न अपराधों की शीर्षकवार समीक्षा करते हुए कुछ थाना प्रभारियों को प्रदर्शन सुधारने व रिकवरी रेट बेहतर बनाने की नसीहत दी। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को नशा तस्करी, वाहन चोरी, हुड़दंग आदि आपराधिक कार्यों में लिप्त तत्वों के खिलाफ और अधिक सक्रियता से कार्यवाही करने के सुस्पष्ट निर्देश दिए गए।

एसएसपी हरिद्वार द्वारा जारी त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने व वाहनों के सुगम आवागमन के लिए की गई तैयारियों का फीड़ बैक लेते हुए व्यवस्थाओं में और अधिक सुधार के लिए मातहत पुलिस ऑफिसर्स से सुझाव मांगे। एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को क्रमवार तरीके से मातहत से ड्यूटी बदलने व चेतक पर नियुक्त कर्मियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि चेतक कर्मी किसी भी प्रकार के अवैध कार्यों में संलिप्त न हों। नशा तस्करी को समाज के लिए घातक बताते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए और अधिक गंभीरता से कार्य करने पर जोर देते हुए तस्करी में लिप्त पेशेवर अपराधियों की संपत्ति (चल+अचल) जब्तीकरण के लिए संबंधित से पत्राचार में तेजी लाने एवं संबंधित सर्किल प्रभारियों को इन मामलों की मॉनिटरिंग करते हुए प्रगति की रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए गए।

सभी विवेचकों को नवनीत सिंह द्वारा विवेचनाओं को तयशुदा समय के भीतर पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि यदि किन्ही कारणों से विवेचना पूरी करने के लिए और समय कि आवश्यकता हो तो संबंधित अधिकारी से अनुमति प्राप्त करें। निर्देश जारी होने के बाद भी यदि कोई विवेचक विवेचना पूरी करने में अनावश्यक देरी करते हुए पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।

ALSO READ  “एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की सख़्त क्राइम रिव्यू: लापरवाह थानेदारों को फटकार, शीतकालीन सुरक्षा से लेकर साइबर क्राइम तक—हर मोर्चे पर ‘नो कम्प्रोमाइज’ मोड में हरिद्वार पुलिस”

सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवंटित किए गए सीयूजी नंबर पर कॉल रिसीव करने एवं जनता की समस्याओं को सुन उनके निस्तारण के प्रयास करने के भी निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 6 4 5 1
Users Today : 650
Users Yesterday : 381
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 6 4 5 1
Users Today : 650
Users Yesterday : 381