न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: त्योहारों से पहले हरिद्वार पुलिस अलर्ट, चंडी देवी मंदिर में बम निरोधक दस्ते की सघन जांच से सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद BIG BREAKING:: राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन, देवभूमि को स्वच्छ और नशामुक्त बनाने का किया आह्वान BIG BREAKING:: बदरीनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन, भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर मांगी प्रदेश की सुख-समृद्धि; श्रद्धालुओं से स्वच्छ एवं नशामुक्त देवभूमि बनाने की अपील BIG BREAKING:: नशे के सौदागरों पर हरिद्वार पुलिस का हंटर! 93 नशीले इंजेक्शनों के साथ दो गिरफ्तार, बुलेट समेत पकड़े गए नसीम और तन्मय BIG BREAKING:: हरिद्वार पुलिस में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 30 जवानों का सम्मान, 2 महिला कर्मियों समेत ‘मैन/वूमेन ऑफ द मंथ’ बने पुलिसकर्मी; SSP नवनीत सिंह ने थपथपाई पीठ BIG BREAKING:: सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिले भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री (संगठन) फणेंद्रनाथ शर्मा, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा
Home » कार्यवाही » BIG BREAKING:: नशे के सौदागरों पर हरिद्वार पुलिस का हंटर! 93 नशीले इंजेक्शनों के साथ दो गिरफ्तार, बुलेट समेत पकड़े गए नसीम और तन्मय

BIG BREAKING:: नशे के सौदागरों पर हरिद्वार पुलिस का हंटर! 93 नशीले इंजेक्शनों के साथ दो गिरफ्तार, बुलेट समेत पकड़े गए नसीम और तन्मय

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार 2026 के तहत हरिद्वार पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 93 नशीले इंजेक्शन और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के नेतृत्व में पुलिस टीमों को गश्त और चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए थे।

दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने भारापुर भौरी से सहदेवपुर जाने वाले सड़क मार्ग के तिराहे पर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 48 शीशी Diazepam Injection IP Lori 2ml और 45 शीशी Restigesic Injection Buprenorphine Hydrochloride बरामद हुईं। इसके अलावा पुलिस ने एक बुलेट मोटरसाइकिल संख्या UK17N7811 भी कब्जे में ली।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नसीम पुत्र मुनफैद, निवासी ग्राम लंढौरा, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार तथा तन्मय ध्यानी पुत्र शशि मोहन ध्यानी, निवासी रिस्पना नगर, थाना नेहरू कॉलोनी, जनपद देहरादून के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने और नशे की लत के चलते वे शाह नामक व्यक्ति से नशीले इंजेक्शन खरीदते थे। पुलिस बरामदगी और आरोपियों से संबंधित मामले में वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

ALSO READ  "हरिद्वार में अवैध पशु कटान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 60 किलो भैंसवंशीय मांस, कटान उपकरण और नकदी के साथ आरोपी गिरफ्तार, गोवंश संरक्षण टीम व पुलिस का संयुक्त छापा"

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार, हेड कांस्टेबल नरविन्दर सिंह, कांस्टेबल चन्दन सिंह और होमगार्ड कासिफ शामिल रहे।

हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशीले कैप्सूल और इंजेक्शनों के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 6 2 7 0
Users Today : 469
Users Yesterday : 381
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 6 2 7 0
Users Today : 469
Users Yesterday : 381