न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: डीएम साहब ने स्कूल में पूछे गणित के सवाल, बच्चों ने दिए फटाफट जवाब! अब पुराने भवन की होगी छुट्टी, बनेगा नया स्कूल BIG BREAKING:: राजबीर सिंह के नेतृत्व में बीएचईएल में बोनस-एसआईपी पर बीएमकेपी-इंटक का हल्ला बोल, दो दिवसीय जेसीएम बुलाने की मांग BIG BREAKING:: रामलीला के मंच से उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने किया ‘डिजिटल रावण’ पर वार, साइबर ठगों से बचने के लिए जनता को समझाई सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’! BIG BREAKING:: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा हरिद्वार! जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी यात्रा रवाना, ओम पर्वत तक पहुंचेगी साधु-संतों की टोली BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों में तेजी, मेलाधिकारी सोनिका का निरीक्षण,, अधिकारियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: 7 महीने तक पुलिस को देता रहा चकमा, आखिर ऑपरेशन प्रहार में फंस ही गया 5 हजार का इनामी! बुग्गावाला पुलिस ने दबोचा
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार में अवैध पशु कटान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 60 किलो भैंसवंशीय मांस, कटान उपकरण और नकदी के साथ आरोपी गिरफ्तार, गोवंश संरक्षण टीम व पुलिस का संयुक्त छापा”

“हरिद्वार में अवैध पशु कटान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 60 किलो भैंसवंशीय मांस, कटान उपकरण और नकदी के साथ आरोपी गिरफ्तार, गोवंश संरक्षण टीम व पुलिस का संयुक्त छापा”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। उत्तराखंड गोवंश संरक्षण गढ़वाल परीक्षेत्र रोशनाबाद और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध पशु कटान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

टीम ने आरोपी के कब्जे से 60 किलो भैंसवंशीय मांस, पशु कटान में प्रयुक्त उपकरण, चार पशुखुर तथा 13,850 रुपये नकद बरामद किए हैं।

मरगूबपुर गांव में हुई कार्रवाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 जून को उत्तराखंड गोवंश संरक्षण गढ़वाल परीक्षेत्र रोशनाबाद की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से थाना बहादराबाद क्षेत्र के ग्राम मरगूबपुर में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान वसीम पुत्र नसीम उर्फ बहरा निवासी मरगूबपुर को मौके से गिरफ्तार किया गया।

कटान उपकरण और नकदी भी बरामद

छापेमारी के दौरान टीम को आरोपी के कब्जे से लगभग 60 किलो भैंसवंशीय मांस, चार पशुखुर, पशु कटान में इस्तेमाल होने वाले उपकरण तथा 13,850 रुपये नकद बरामद हुए। बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कोतवाली बहादराबाद में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 271, 325 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(ठ) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

संयुक्त टीम ने दिया कार्रवाई को अंजाम

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शरद सिंह, कांस्टेबल राजेंद्र, कांस्टेबल प्रवीन कुमार, कांस्टेबल पूरन दानू तथा महिला कांस्टेबल लखमीरी शामिल रहे। सभी अधिकारी उत्तराखंड गोवंश संरक्षण गढ़वाल परीक्षेत्र रोशनाबाद हरिद्वार से संबद्ध हैं।

ALSO READ  "कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में मासूमों पर बरपा कहर, वायरल वीडियो से खुली दरिंदगी की पोल, हरिद्वार पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार"

अवैध गतिविधियों पर जारी रहेगा अभियान

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध पशु कटान और पशु क्रूरता से जुड़े मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

ऐसी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस ने आमजन से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल प्रशासन और पुलिस को देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 4 3 0
Users Today : 455
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 4 3 0
Users Today : 455
Users Yesterday : 496