(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कुंभ-2027 की तैयारियों और आगामी त्योहारों के मद्देनजर हरिद्वार पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं। एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर बहादराबाद पुलिस और स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) की टीम ने क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीम ने आमजन और व्यापारियों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। पुलिस ने लोगों से अपील की कि भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में जाते समय अपने मोबाइल फोन, पर्स और अन्य कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें, ताकि चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं से बचा जा सके।
इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग भी की गई। पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में लगातार प्रभावी गश्त करने और असामाजिक तत्वों पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
पुलिस का उद्देश्य आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है। साथ ही कुंभ-2027 के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी प्राथमिकता है। हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया कि आमजन की सुरक्षा के लिए सतर्कता और निगरानी लगातार जारी रहेगी।








































Users Today : 288
Users Yesterday : 951






