न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 को दिव्य-भव्य बनाने की तैयारी तेज, सतपाल महाराज का सख्त निर्देश—समय पर पूरे हों सभी काम, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में न हो कोई चूक! BIG BREAKING:: डीएम साहब ने स्कूल में पूछे गणित के सवाल, बच्चों ने दिए फटाफट जवाब! अब पुराने भवन की होगी छुट्टी, बनेगा नया स्कूल BIG BREAKING:: राजबीर सिंह के नेतृत्व में बीएचईएल में बोनस-एसआईपी पर बीएमकेपी-इंटक का हल्ला बोल, दो दिवसीय जेसीएम बुलाने की मांग BIG BREAKING:: रामलीला के मंच से उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने किया ‘डिजिटल रावण’ पर वार, साइबर ठगों से बचने के लिए जनता को समझाई सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’!
Home » सुरक्षा » BIG BREAKING:: रामलीला के मंच से उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने किया ‘डिजिटल रावण’ पर वार, साइबर ठगों से बचने के लिए जनता को समझाई सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’!

BIG BREAKING:: रामलीला के मंच से उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने किया ‘डिजिटल रावण’ पर वार, साइबर ठगों से बचने के लिए जनता को समझाई सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’!

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। त्योहारी सीजन में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और आमजन को जागरूक करने के लिए बहादराबाद पुलिस ने अनूठी पहल की। स्थानीय रामलीला मंचन के दौरान उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने रामायण के प्रसंगों के माध्यम से सैकड़ों दर्शकों को साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए।

माता सीता के हरण के प्रसंग का उदाहरण देते हुए उन्होंने समझाया कि जिस प्रकार रावण ने साधु का वेश धारण कर छल किया था, उसी तरह आज साइबर अपराधी भी अलग-अलग पहचान बनाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। कोई बैंक कर्मचारी, पुलिस अधिकारी या रिश्तेदार बनकर संपर्क करता है, तो कोई फर्जी लॉटरी, KYC अपडेट और आकर्षक ऑफर के नाम पर लोगों को जाल में फंसाता है।पुलिस ने AI और डीपफेक के बढ़ते खतरे के प्रति भी लोगों को सतर्क किया। उप निरीक्षक ने अपील की कि किसी अनजान व्यक्ति से OTP, पासवर्ड या बैंकिंग जानकारी साझा न करें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने, अनजान ऐप डाउनलोड करने और अनजान वीडियो कॉल पर भरोसा करने से बचें। सोशल मीडिया अकाउंट सुरक्षित रखने के लिए मजबूत पासवर्ड और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करें।

उन्होंने कहा कि किसी परिचित के नाम पर अचानक रुपये मांगने वाला संदेश या वीडियो मिलने पर पहले दूसरे विश्वसनीय माध्यम से पुष्टि जरूर करें। ATM पर भी PIN गोपनीय रखें और अनजान व्यक्ति की सहायता लेने से बचें।साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत करें या cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट दर्ज कराएं। बहादराबाद पुलिस की इस पहल को रामलीला समिति और दर्शकों ने सराहा।

ALSO READ  गंगा दशहरा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का महाविस्फोट!हर की पौड़ी पर लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब, "हर-हर गंगे" के जयघोष से गूंजी धर्मनगरी एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने खुद संभाली सुरक्षा व्यवस्था की कमान, ड्रोन और सीसीटीवी की निगरानी में संपन्न हुआ महापर्व

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 4 6 9
Users Today : 494
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 4 6 9
Users Today : 494
Users Yesterday : 496