न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरीश रावत का बड़ा सियासी फैसला! 9 ‘धन्यवाद-जनसंवाद यात्राएं’ स्थगित, बोले—अब पार्टी के कार्यक्रम का इंतजार BIG BREAKING:: डिजिटल दौर में हिंदी का दमदार जलवा, बीएचईएल हरिद्वार में राजभाषा के सितारों का हुआ सम्मान BIG BREAKING:: नवरात्रि से पहले दिलीप जैन का बड़ा एक्शन! लक्सर में कुट्टू आटे की दुकानों पर छापेमारी, एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक्स और फफूंदी लगा आटा पकड़ा BIG BREAKING:: राजभवन में गूंजा ‘टीबी मुक्त उत्तराखंड’ का संदेश, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया ‘टी.बी. सील’ का अनावरण BIG BREAKING:: उत्तराखंड में मतदाता सूची का बड़ा अभियान! 12,543 बूथों पर 8 से 10 अक्टूबर तक विशेष कैंप, घर-घर पहुंचेगा BLO BIG BREAKING:: राजभवन से गूंजा पारदर्शी शासन का संदेश, राज्यपाल गुरमीत सिंह बोले—RTI से मजबूत होती है लोकतंत्र की नींव
Home » अभियान » BIG BREAKING:: पतंजलि हर्बल गार्डन में खुली ज्ञान की नई राह, राजकमल कॉलेज के छात्रों ने जाना औषधीय पौधों और हर्बल रिसर्च का विज्ञान

BIG BREAKING:: पतंजलि हर्बल गार्डन में खुली ज्ञान की नई राह, राजकमल कॉलेज के छात्रों ने जाना औषधीय पौधों और हर्बल रिसर्च का विज्ञान

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद। राजकमल साइंस एंड मैनेजमेंट कॉलेज, बहादराबाद के विद्यार्थियों ने पतंजलि हर्बल गार्डन एवं अनुसंधान केंद्र का शैक्षिक भ्रमण कर औषधीय पौधों, जड़ी-बूटियों तथा हर्बल अनुसंधान की वैज्ञानिक प्रक्रिया को नजदीक से समझा। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को प्रयोगात्मक अनुभव से जोड़ना रहा।

भ्रमण के दौरान विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को विभिन्न औषधीय पौधों की पहचान, उनके औषधीय गुणों, उपयोगिता तथा संरक्षण के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने हर्बल गार्डन में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का अवलोकन किया तथा उनके वैज्ञानिक महत्व को समझा। इस दौरान तुलसी, गिलोय, अश्वगंधा, एलोवेरा, पाथरचट्टा और ब्राह्मी सहित अनेक औषधीय पौधों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

विद्यार्थियों ने अनुसंधान केंद्र में हर्बल उत्पादों से संबंधित अनुसंधान, परीक्षण एवं निर्माण की प्रक्रियाओं के बारे में भी जानकारी ली। विशेषज्ञों ने बताया कि औषधीय पौधे जैव-विविधता और पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ अनुसंधान के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. दीपा ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों को पौधों की विविधता, औषधीय उपयोग और वैज्ञानिक अनुसंधान को समझने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष अनुभव विद्यार्थियों में विषय के प्रति जिज्ञासा और अनुसंधान की भावना विकसित करता है।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राघवेंद्र चौहान ने कहा कि शिक्षा को केवल पुस्तकों और कक्षा तक सीमित नहीं रखा जा सकता। विद्यार्थियों को प्रयोगशालाओं, अनुसंधान केंद्रों और औद्योगिक संस्थानों का प्रत्यक्ष अनुभव मिलना आवश्यक है। ऐसे भ्रमण विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और अनुसंधान क्षमता को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि राजकमल कॉलेज विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ शोध, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण और व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

ALSO READ  "धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ, क्लीन और मॉडल जनपद बनाने की मुहिम तेज—जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं उतरे मैदान में, शंकराचार्य चौक से आस्था पथ तक सफाई व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण"

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से विभिन्न वैज्ञानिक प्रश्न पूछे तथा औषधीय पौधों के संरक्षण एवं उनके वैज्ञानिक उपयोग से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने इस शैक्षिक भ्रमण को ज्ञानवर्धक, उपयोगी और प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें अपने विषय को वास्तविक परिस्थितियों से जोड़कर समझने का अवसर मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 1 6 6 4
Users Today : 866
Users Yesterday : 944
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 1 6 6 4
Users Today : 866
Users Yesterday : 944