न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बुजुर्गों के चेहरे पर खिलेगी मुस्कान! देहरादून में ‘सेवा संकल्प’ का बड़ा असर, 1611 बुजुर्गों को पेंशन का सहारा—नवंबर से खाते में आएंगे ₹1500 BIG BREAKING:: राज्यसभा रण में दिनेश आर्य की एंट्री, CM धामी की मौजूदगी में दमदार नामांकन; दिग्गजों ने बढ़ाया सियासी जोश! BIG BREAKING:: तमंचे के बल पर बाइक-मोबाइल लूटकांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, ₹5 हजार का इनामी सुशांत झड़ियाल दबोचा BIG BREAKING:: शिवालिक नगर में सेवा का संकल्प, जनता के द्वार पहुंची सरकार—राजीव शर्मा ने किया ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा कैंप का शुभारंभ BIG BREAKING:: पहले विक्की पर फायरिंग, फिर 112 पर ‘उल्टी शिकायत’! अर्जुन का प्लान पुलिस ने पकड़ा, तमंचा-खोखा समेत दबोचा BIG BREAKING:: हरिद्वार में रेलवे ट्रैक पार करते समय युवक की दर्दनाक मौत, फुटओवर ब्रिज की मांग को लेकर लोगों ने जताया आक्रोश
Home » कार्यवाही » BIG BREAKING:: तमंचे के बल पर बाइक-मोबाइल लूटकांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, ₹5 हजार का इनामी सुशांत झड़ियाल दबोचा

BIG BREAKING:: तमंचे के बल पर बाइक-मोबाइल लूटकांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, ₹5 हजार का इनामी सुशांत झड़ियाल दबोचा

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। थाना सिडकुल क्षेत्र में तमंचे के बल पर बाइक और मोबाइल लूट की वारदात का पुलिस ने एक और आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने लगातार कार्रवाई करते हुए मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी सुशांत झड़ियाल उर्फ लक्की को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार की ओर से पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसके कब्जे से पीड़ित से लूटा गया वीवो कंपनी का मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर 2026 को अन्नेकी हेतमपुर रोशनाबाद निवासी पंकज कुमार ने थाना सिडकुल में तहरीर देकर बताया था कि रानी रो नदी के पास दोपहर के समय चार अज्ञात युवकों ने तमंचे के बल पर उसकी पल्सर मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन लूट लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 402/2026 धारा 309(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

घटना के खुलासे के लिए एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 26 सितंबर को वारदात में शामिल दीपक और आकाश उर्फ पहाड़ी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद पुलिस फरार आरोपियों की तलाश के साथ-साथ लूटे गए मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल की बरामदगी में जुटी थी।

इसी दौरान फरार चल रहे दोनों आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। लगातार दबिश और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस टीम ने 6 अक्टूबर 2026 को तीसरे आरोपी सुशांत झड़ियाल उर्फ लक्की को औरंगाबाद तिहारे से नदी की ओर श्मशान घाट जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार कर लिया।

ALSO READ  हरिद्वार के इस क्षेत्र सिलेंडर की कालाबाजारी का खेल उजागर, 3 गिरफ्तार और बाकी फरार, मौके पर 61 सिलेंडर बरामद।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस के सामने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही और कब्जे से लूटा गया वीवो मोबाइल फोन बरामद कर लिया। पुलिस अब मामले में फरार चल रहे एक अन्य आरोपी की तलाश में जुटी है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी: सुशांत झड़ियाल उर्फ लक्की पुत्र अनिल कुमार झड़ियाल, निवासी मकान नंबर 62/ए शिवरतन सिटी, नवोदय नगर, थाना सिडकुल, हरिद्वार, उम्र 19 वर्ष।

बरामदगी: एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन।

पुलिस टीम: थानाध्यक्ष अजय शाह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रवीण बिष्ट, उपनिरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा, उपनिरीक्षक अनिल बिष्ट, हेड कांस्टेबल संजय और कांस्टेबल मनीष कुमार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 0 5 3 2
Users Today : 678
Users Yesterday : 1042
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 0 5 3 2
Users Today : 678
Users Yesterday : 1042