न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बुजुर्गों के चेहरे पर खिलेगी मुस्कान! देहरादून में ‘सेवा संकल्प’ का बड़ा असर, 1611 बुजुर्गों को पेंशन का सहारा—नवंबर से खाते में आएंगे ₹1500 BIG BREAKING:: राज्यसभा रण में दिनेश आर्य की एंट्री, CM धामी की मौजूदगी में दमदार नामांकन; दिग्गजों ने बढ़ाया सियासी जोश! BIG BREAKING:: तमंचे के बल पर बाइक-मोबाइल लूटकांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, ₹5 हजार का इनामी सुशांत झड़ियाल दबोचा BIG BREAKING:: शिवालिक नगर में सेवा का संकल्प, जनता के द्वार पहुंची सरकार—राजीव शर्मा ने किया ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा कैंप का शुभारंभ BIG BREAKING:: पहले विक्की पर फायरिंग, फिर 112 पर ‘उल्टी शिकायत’! अर्जुन का प्लान पुलिस ने पकड़ा, तमंचा-खोखा समेत दबोचा BIG BREAKING:: हरिद्वार में रेलवे ट्रैक पार करते समय युवक की दर्दनाक मौत, फुटओवर ब्रिज की मांग को लेकर लोगों ने जताया आक्रोश
Home » अभियान » BIG BREAKING:: शिवालिक नगर में सेवा का संकल्प, जनता के द्वार पहुंची सरकार—राजीव शर्मा ने किया ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा कैंप का शुभारंभ

BIG BREAKING:: शिवालिक नगर में सेवा का संकल्प, जनता के द्वार पहुंची सरकार—राजीव शर्मा ने किया ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा कैंप का शुभारंभ

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के कार्यालय में आयोजित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” सेवा कैंप का नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने शुभारंभ किया।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जनसेवा और जनभागीदारी के संकल्प से प्रेरणा लेते हुए सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और जनकल्याण की भावना को पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी का “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” का मंत्र जनसेवा को नई दिशा देता है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के माध्यम से सरकार और प्रशासन स्वयं जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं के समाधान तथा पात्र लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य कर रहे हैं।सेवा कैंप में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल एवं सहायता केंद्र लगाए गए, जहां क्षेत्रवासियों को सरकारी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही पात्र लोगों के आवश्यक कार्य मौके पर ही किए गए। विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने और आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा कराने में सहयोग किया। इससे बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ मिला।राजीव शर्मा ने कहा कि सेवा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का दायित्व है। हमारा प्रयास है कि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें आवश्यक जानकारी एवं सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध हों।

ALSO READ  पिरान कलियर में सत्यापन अभियान तेज, रैन बसेरा और बरेली सराय में पुलिस की सघन कार्रवाई

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “विकसित भारत” के संकल्प और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के “सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि” के मंत्र को आगे बढ़ाते हुए शिवालिक नगर में जनसेवा के कार्यों को निरंतर गति दी जा रही हैँ।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा, राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल, अधिशासी अधिकारी तारीख खान, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, बिंदर पाल, सभासद हरिओम चौहान, वीरेंद्र अवस्थी, लाजेराम शर्मा, जिला मंत्री ऋतु ठाकुर, मंडल प्रभारी धर्मेंद्र चौहान, शशिभूषण पांडे, अशोक उपाध्याय, अजय मलिक, संचित डागर, भानु प्रताप, वेदांत चौहान, गौरव गुर्जर, मनीषा त्यागी, केशवी भट्ट, सुनीता सिंह, कुणाल सिंह, अर्जुन, सपना पंडित, सुनीता जैन, संदीप चौधरी, रामनिवास गुर्जर, आकाश पाल, अंशुल शर्मा, श्वेता, निशा मलिक, अनिल राणा, लाभार्थी, अनेक विभाग के कर्मचारी नगर पालिका कर्मचारी, कार्यकर्ता व स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 0 5 2 8
Users Today : 674
Users Yesterday : 1042
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 0 5 2 8
Users Today : 674
Users Yesterday : 1042