न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: पहले विक्की पर फायरिंग, फिर 112 पर ‘उल्टी शिकायत’! अर्जुन का प्लान पुलिस ने पकड़ा, तमंचा-खोखा समेत दबोचा BIG BREAKING:: हरिद्वार में रेलवे ट्रैक पार करते समय युवक की दर्दनाक मौत, फुटओवर ब्रिज की मांग को लेकर लोगों ने जताया आक्रोश BIG BREAKING:: “विधायक जी का विकास ढूंढते-ढूंढते जनता पहुंची भूख हड़ताल पर, न्यू सुभाषनगर बोला—सीवर कब आएगा साहब, चुनाव फिर आ जाएगा!” BIG BREAKING:: जिलाधिकारी के निर्देश पर कुट्टू के आटे की ‘खुली बिक्री’ पर ब्रेक, नवरात्रि से पहले खाद्य विभाग ने कहा—पैक्ड बेचो, बिल रखो, वरना होगी कार्रवाई! BIG BREAKING:: खटीमा में ‘आंगन मिलन’ से धामी का बड़ा संदेश—हर आंगन तक पहुंचे सेवा, स्नेह और संवाद, कुपोषण के खिलाफ सरकार का ‘विकल्परहित’ संकल्प BIG BREAKING:: सेवा संकल्प की गूंज, 7 अक्टूबर को निकलेगी ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ — प्रदीप बत्रा बोले, जनभागीदारी से बनेगा आयोजन भव्य!
Home » हड़कंप » BIG BREAKING:: हरिद्वार में रेलवे ट्रैक पार करते समय युवक की दर्दनाक मौत, फुटओवर ब्रिज की मांग को लेकर लोगों ने जताया आक्रोश

BIG BREAKING:: हरिद्वार में रेलवे ट्रैक पार करते समय युवक की दर्दनाक मौत, फुटओवर ब्रिज की मांग को लेकर लोगों ने जताया आक्रोश

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र की ब्रह्मपुरी कॉलोनी में देर रात रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मर्चुरी में भिजवा दिया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान कराने के प्रयास में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार युवक अपर रोड की ओर से रेलवे ट्रैक पार कर ब्रह्मपुरी की तरफ जा रहा था। इसी दौरान वह अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। युवक की मौत की खबर से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।

स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर सुरक्षित आवागमन के लिए फुटओवर ब्रिज बनाए जाने की मांग उठाई। उनका कहना है कि ब्रह्मपुरी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करना लंबे समय से जोखिम भरा बना हुआ है। कई बार फुटओवर ब्रिज की मांग उठाई जा चुकी है, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

बताया जा रहा है कि मृतक युवक ब्रह्मपुरी क्षेत्र में किराये पर रहता था। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर उसकी पहचान कराने में जुटी है।

ALSO READ  "रुड़की में बच्चा चोरी की अफवाह पर भीड़ का कहर! युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा, पुलिस पहुंची तो सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 0 3 3 6
Users Today : 482
Users Yesterday : 1042
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 0 3 3 6
Users Today : 482
Users Yesterday : 1042