न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: आकाश आनंद की बसपा में फिर वापसी, मायावती ने दोबारा सौंपी बड़ी जिम्मेदारी BIG BREAKING:: जनसंवाद यात्रा में सियासी गर्माहट! अफजलगढ़ में हरीश रावत से प्रीतम सिंह की आत्मीय मुलाकात, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत BIG BREAKING:: धनौरी में बड़ा हादसा! शौचालय का हिस्सा भरभराकर गिरा, मलबे में दबा पीएसी जवान—रेस्क्यू के बाद भी नहीं बची जान BIG BREAKING:: 120 साल की गौरवशाली परंपरा फिर हुई जीवंत, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा ज्वालापुर—विधायक आदेश चौहान ने किया भव्य रामलीला का शुभारंभ BIG BREAKING:: बहादराबाद में सजा ‘राष्ट्र गौरव’ का भव्य मंच, विधायक आदेश चौहान समेत 31 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान BIG BREAKING:: जनसुनवाई में 88 शिकायतें, 45 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर सीडीओ ने दिए जल्द कार्रवाई के निर्देश
Home » सम्मान » BIG BREAKING:: बहादराबाद में सजा ‘राष्ट्र गौरव’ का भव्य मंच, विधायक आदेश चौहान समेत 31 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

BIG BREAKING:: बहादराबाद में सजा ‘राष्ट्र गौरव’ का भव्य मंच, विधायक आदेश चौहान समेत 31 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। केयर ग्रुप ऑफ कॉलेज बहादराबाद में विकास फाउंडेशन एवं केयर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में भव्य ‘राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। समारोह में चिकित्सा, समाजसेवा, शिक्षा, कला, साहित्य, खेल, पर्यावरण और पत्रकारिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 31 विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ अखाड़ा निरंजनी के महामंडलेश्वर एवं भारत माता मंदिर के महंत परम पूज्य स्वामी ललितानंद गिरी जी महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समाज और राष्ट्र निर्माण में निस्वार्थ भाव से योगदान देने वाले लोग ही वास्तविक राष्ट्र गौरव हैं। उन्होंने सम्मानित प्रतिभाओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ अन्य लोगों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।

ALSO READ  "मां के सम्मान में सजा भव्य मंच, डीपीएस दौलतपुर जूनियर कनखल में मातृ दिवस समारोह बना यादगार, बच्चों की भावुक प्रस्तुतियों और माताओं के उत्साह ने जीता सभी का दिल"

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में गंगा महासभा के अध्यक्ष पंडित नितिन गौतम, विधायक आदेश चौहान, कॉरपोरेट निदेशक एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शक डॉ. अलंकृता मानवी सहित कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की। अतिथियों ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं के योगदान को सराहा।कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा, समाजसेवा, शिक्षा, साहित्य, कला, पत्रकारिता और अन्य क्षेत्रों से जुड़े लोगों को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में डॉ. रुचि सिंह, डॉ. जॉली गुप्ता जैन, डॉ. विशाल जैन, डॉ. अरुण यादव, डॉ. कल्पना भूषण, सुपर्णा भूषण सूद, कवयित्री प्रतिभा त्रिपाठी, रेखा त्यागी, नूपुर शर्मा, रेखा झिंगन, पं. मनोज कुमार शास्त्री, गरिमा संजय, गायिका मीरा शर्मा, डॉ. सीमा सूरी, अधिवक्ता मंजुला सिंह, डॉ. जतिन शर्मा, रश्मि, हर्षित तोमर, कवि आशीष भारद्वाज, मनीष लोहिया, विनीत त्यागी, अमृता खन्ना, सर्वेश पुंडीर, डॉ. सरिता अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार अवनीश त्यागी, प्रफुल्ल अग्रवाल, ग्रीन इनोवेटर तेजवीर शर्मा, उत्तराखंडी अभिनेता देवा धामी, युद्धवीर दहिया, डॉ. प्रीतिशिखा शर्मा और वरिष्ठ पत्रकार अमित शर्मा शामिल रहे।समारोह के अंत में केयर ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रबंध निदेशक राजकुमार शर्मा ने सभी अतिथियों, सम्मानित विभूतियों एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं और सेवाभावियों का सम्मान करना संस्था के लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 9 9 5 7
Users Today : 103
Users Yesterday : 1042
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 9 9 5 7
Users Today : 103
Users Yesterday : 1042