न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: विधायक आदेश चौहान ने रानीपुर को दिलाई ₹80 करोड़ की सीवर परियोजना की सौगात, 35 किलोमीटर लाइन का निर्माण शुरू BIG BREAKING:: 2027 के रण के लिए युवा कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल! रानीपुर में पंचायत स्तर पर संगठन मजबूत करने की तैयारी तेज, भाजपा को घेरने की बनी रणनीति BIG BREAKING:: सिडकुल की सड़कों को समझ लिया था पार्किंग का अड्डा! परिवहन विभाग ने 45 भारी वाहनों का काटा चालान, ब्लैकलिस्ट कर सिखाया सबक! BIG BREAKING:: पीएम मोदी से मिले सीएम धामी, देवभूमि की संस्कृति और स्थानीय उत्पादों की भेंट से दिलाई उत्तराखंड की खास पहचान BIG BREAKING:: योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर CM धामी ने जताया गहरा शोक, बोले– माँ का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे अनमोल पूंजी BIG BREAKING:: कनखल में ओवरलोड गन्ने का ट्रक बना काल! दो कारों को रौंदकर पलटा, गन्नों के ढेर में दबीं गाड़ियां, बाल-बाल बची जान
Home » मुठभेड़ » BIG BREAKING:: शाहीपुर तिराहे पर तड़ातड़ गोलियां! पुलिस को देख भागा टेंपो सवार, गन्ने के खेत में हुई मुठभेड़—जवाबी फायरिंग में आरिफ घायल

BIG BREAKING:: शाहीपुर तिराहे पर तड़ातड़ गोलियां! पुलिस को देख भागा टेंपो सवार, गन्ने के खेत में हुई मुठभेड़—जवाबी फायरिंग में आरिफ घायल

(शहजाद अली हरिद्वार)खानपुर। रविवार अलसुबह शाहीपुर तिराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस और संदिग्ध टेंपो सवार के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में संदिग्ध आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, शाहीपुर तिराहे पर पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सिकंदरपुर की ओर से एक संदिग्ध टेंपो आता दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों ने टेंपो को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों पर टेंपो चढ़ाने की कोशिश की और वाहन को खानपुर की ओर दौड़ा दिया।घटना की सूचना चौकी प्रभारी ने तत्काल प्रभारी निरीक्षक खानपुर को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पुलिस फोर्स के साथ संदिग्ध टेंपो की तलाश में धर्मपुर मार्ग की ओर रवाना हुए। श्मशान घाट के पास पुलिस टीम को संदिग्ध टेंपो दिखाई दिया। पुलिस के अनुसार, चालक टेंपो को सड़क पर छोड़कर गन्ने के खेत में घुस गया।

आरोप है कि खेत में छिपे संदिग्ध ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें संदिग्ध के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में बाहर निकाला और उपचार के लिए सीएचसी लक्सर पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे उप जिला चिकित्सालय रुड़की रेफर कर दिया।

उपचार के दौरान आरोपी ने अपना नाम आरिफ पुत्र खलील निवासी तोड़ा जलालपुर, कोतवाली रुड़की बताया। पुलिस मामले की जांच और आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुठभेड़ और बरामदगी से जुड़ी विस्तृत जानकारी पूछताछ के बाद अलग से साझा की जाएगी।

ALSO READ  BIG BREAKING:: बहादराबाद में पुलिस-बदमाशों के बीच ताबड़तोड़ मुठभेड़, मेरठ का बदमाश मुकुल गोली लगने से घायल, कॉम्बिंग में दो अन्य बदमाश भी दबोचे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 5 3 4 8
Users Today : 191
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 5 3 4 8
Users Today : 191
Users Yesterday : 930