(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार में शुक्रवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर सेनानायक आयुष अग्रवाल (आईपीएस) सहित वाहिनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम के दौरान सेनानायक आयुष अग्रवाल एवं अन्य उच्चाधिकारियों ने वाहिनी के स्वच्छता कर्मियों को कंबल वितरित कर उन्हें सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया गया।
सेनानायक ने कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने सभी से स्वच्छता, सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रहित के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपसेनानायक मनीषा जोशी, उपसेनानायक जोधराम जोशी, सहायक सेनानायक प्रदीप पंत, शिविरपाल राजेश बिष्ट, आरआई आरटीसी गणेश लाल, आरआई एटीसी महिपाल सिंह, सूबेदार सैन्य सहायक मंगल सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।








































Users Today : 558
Users Yesterday : 1033






