न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: “मेले की हाथापाई का बदला गोली से लेने निकला साहिब, पुलिस ने तमंचे समेत पकड़कर भेजा हवालात!” BIG BREAKING:: “बच्चे स्कूल जाएं, बाइक लेकर नहीं!” डीएम का डंडा चला तो 20 स्कूटी-मोटरसाइकिल हुईं सीज, नाबालिग ड्राइवरों के अभिभावकों में मची खलबली! BIG BREAKING:: खनन का मौसम आया! 01 अक्टूबर से हरिद्वार में शुरू हुआ खनन सत्र, डीएम बोले—नियम मानो, तभी चलेगा काम BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम
Home » कार्यवाही » BIG BREAKING:: “बच्चे स्कूल जाएं, बाइक लेकर नहीं!” डीएम का डंडा चला तो 20 स्कूटी-मोटरसाइकिल हुईं सीज, नाबालिग ड्राइवरों के अभिभावकों में मची खलबली!

BIG BREAKING:: “बच्चे स्कूल जाएं, बाइक लेकर नहीं!” डीएम का डंडा चला तो 20 स्कूटी-मोटरसाइकिल हुईं सीज, नाबालिग ड्राइवरों के अभिभावकों में मची खलबली!

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 01 अक्टूबर 2026। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने नाबालिग विद्यार्थियों द्वारा दोपहिया वाहन चलाने के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। जगजीतपुर क्षेत्र स्थित स्कूलों और आसपास के इलाकों में चलाए गए अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने 20 स्कूटी और मोटरसाइकिल सीज कीं।

अभियान का नेतृत्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा ने किया। कार्रवाई से पहले टीम ने विद्यालय प्रशासन से वार्ता कर नाबालिग विद्यार्थियों के वाहन संचालन को लेकर जानकारी ली। विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने बताया कि विद्यार्थियों के अभिभावकों को पहले ही नोटिस जारी कर बच्चों को स्कूटी या मोटरसाइकिल से स्कूल नहीं भेजने की हिदायत दी गई थी। इसके बावजूद कुछ विद्यार्थी दोपहिया वाहनों से विद्यालय पहुंचे और वाहनों को आसपास की गलियों में खड़ा कर रहे थे।

परिवहन विभाग की टीम ने विद्यालय प्रशासन को विश्वास में लेते हुए ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 20 दोपहिया वाहन सीज किए गए। साथ ही संबंधित विद्यार्थियों के अभिभावकों को कार्रवाई की जानकारी देते हुए बच्चों के लिए सुरक्षित और वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अभियान में एआरटीओ (प्रशासन) निखिल शर्मा, यातायात कर अधिकारी वरुणा सैनी और यातायात कर अधिकारी भारत भूषण भी मौजूद रहे।

परिवहन विभाग ने अभिभावकों से अपील की कि निर्धारित आयु पूरी किए बिना और वैध ड्राइविंग लाइसेंस के अभाव में बच्चों को किसी भी मोटर वाहन का संचालन न करने दें। अधिकारियों के अनुसार नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना स्वयं उनके साथ-साथ अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए भी गंभीर जोखिम पैदा कर सकता है।

ALSO READ  "जमानत पर रिहा होकर बना 'विधायक प्रतिनिधि', सड़कों पर गुंडागर्दी दिखाने वाला अनीश अब पुलिस के रडार पर — मुकदमा दर्ज, तलाश जारी"

विभाग ने स्पष्ट किया कि नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन पर रोक और सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर प्रवर्तन अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 5 8 9
Users Today : 579
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 5 8 9
Users Today : 579
Users Yesterday : 861