न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: “मेले की हाथापाई का बदला गोली से लेने निकला साहिब, पुलिस ने तमंचे समेत पकड़कर भेजा हवालात!” BIG BREAKING:: “बच्चे स्कूल जाएं, बाइक लेकर नहीं!” डीएम का डंडा चला तो 20 स्कूटी-मोटरसाइकिल हुईं सीज, नाबालिग ड्राइवरों के अभिभावकों में मची खलबली! BIG BREAKING:: खनन का मौसम आया! 01 अक्टूबर से हरिद्वार में शुरू हुआ खनन सत्र, डीएम बोले—नियम मानो, तभी चलेगा काम BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम
Home » पर्दाफाश » BIG BREAKING:: “मेले की हाथापाई का बदला गोली से लेने निकला साहिब, पुलिस ने तमंचे समेत पकड़कर भेजा हवालात!”

BIG BREAKING:: “मेले की हाथापाई का बदला गोली से लेने निकला साहिब, पुलिस ने तमंचे समेत पकड़कर भेजा हवालात!”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। कोतवाली गंगनहर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत पनियाला चंदापुर में हुई फायरिंग की घटना का खुलासा करते हुए हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है।पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर 2026 को ग्राम पनियाला चंदापुर निवासी विशाल पुत्र प्रवीण कुमार ने कोतवाली गंगनहर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात आरोपियों ने उसे जान से मारने की नीयत से गोली मारी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 376/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी रुड़की के पर्यवेक्षण में टीमों ने घटनास्थल के आसपास साक्ष्य जुटाने के साथ संदिग्धों की तलाश शुरू की।

इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने 1 अक्टूबर 2026 को मुकदमे से संबंधित आरोपी साहिब पुत्र दिलदारा निवासी पनियाला चंदापुर को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि 28 सितंबर को मेले में विशाल और उसके भाइयों के बीच हाथापाई हुई थी। इसमें उसके भाई को चोट लगी थी और विशाल ने उसके साथ भी गाली-गलौज की थी। आरोपी के अनुसार, उसी दिन शाम को विशाल की कार सामने आने पर सड़क किनारे चाऊमीन का ठेला होने के कारण कार धीमी हुई और उसने तमंचे से गोली चला दी।

ALSO READ  “ऑपरेशन प्रहार का बड़ा धमाका: STF के शिकंजे में 15 म्यूल खाते, करोड़ों की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दो मास्टरमाइंड दबोचे!”

पुलिस ने मुकदमे में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की है। पुलिस का कहना है कि घटना में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।

बरामदगी

01 अदद तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस

आरोपित का नाम पता

1. साहिब पुत्र दिलदारा निवासी पनियाला चन्दापुर कोतवाली गंगनहर जिला हरिद्वार

पुलिस टीम

1- मनी भूषण श्रीवास्तव (प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर)

2. व0उ0नि० धर्मेन्द्र राठी

3. उ0नि0 सन्तोष सेमवाल

4-हे0का0 अरविन्द कुमार

5-कानि0 नितिन

6-कानि० प्रभाकर

7-कानि0 संजय

8- कानि० देवेश

9-कानि० आशीष शर्मा (सीआईयू रूडकी)

10-कानि0 महिपाल (सीईयू रूडकी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 6 6 6
Users Today : 656
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 6 6 6
Users Today : 656
Users Yesterday : 861