न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दशहरा महोत्सव में CM धामी का बड़ा संदेश, सत्य-धर्म की विजय और रामराज्य के आदर्शों के साथ सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प BIG BREAKING:: विजयदशमी पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे नवोदय नगर और भेल के सेक्टर BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस!
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई: रजत मेडिकल से नारकोटिक्स दवाएं बरामद, एक हिरासत में”

“हरिद्वार में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई: रजत मेडिकल से नारकोटिक्स दवाएं बरामद, एक हिरासत में”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार।ड्रग विभाग और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त अभियान के तहत हरिद्वार जिले के मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण किया।

इसी क्रम में ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सराय स्थित रजत मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया, जहाँ से नारकोटिक्स इंजेक्शन और नशीली दवाइयाँ बरामद की गईं।

मेडिकल पर मौजूद व्यक्ति कोई वैध लाइसेंस या बिल प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच में सामने आया कि मेडिकल किसी और के नाम पर लाइसेंस प्राप्त कर संचालित किया जा रहा था।

पूछताछ में मौके से पकड़े गए युवक ने अपना नाम रजत बब्बर बताया और खुद को मेडिकल स्वामी बताया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।

इस कार्रवाई में ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती, ज्वालापुर पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की टीम शामिल रही।

वहीं, निरीक्षण के दौरान अम्बेडकर नगर क्षेत्र में एक अन्य मेडिकल स्टोर को निर्धारित क्षेत्रफल से कम पाए जाने पर तत्काल बंद कराया गया और निर्देश दिया गया कि दुकान को निर्धारित मानकों के अनुरूप स्थानांतरित किया जाए।

ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। बिना सूचना स्थानांतरण, फर्जी लाइसेंस, फार्मासिस्ट रजिस्ट्रेशन के दुरुपयोग जैसी गतिविधियों में लिप्त मेडिकल स्टोरों पर लाइसेंस रद्द करने और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।—

टीम विवरण:

ड्रग विभाग टीम:

अनिता भारती (ड्रग इंस्पेक्टर, हरिद्वार)

मेघा (ड्रग इंस्पेक्टर, हरिद्वार)

अमित कुमार आजाद (ड्रग इंस्पेक्टर, रुद्रप्रयाग)

हार्दिक भट्ट (ड्रग इंस्पेक्टर, चमोली)

ऋषभ धामा (ड्रग इंस्पेक्टर, टिहरी गढ़वाल)

ANTF टीम:

SI रणजीत सिंह तोमर

हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार

कांस्टेबल सुनील कुमार

हेड कांस्टेबल राजवर्धन भट्ट

ALSO READ  हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: पश्चिमी यूपी का चैन स्नैचर पानीपत से गिरफ्तार, साथी की तलाश तेज

बाजार चौकी पुलिस:

एस.ई. देवेंद्र तोमर

हेड कांस्टेबल हिमेश

कांस्टेबल दिनेश कुमार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 1 1
Users Today : 20
Users Yesterday : 811
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 1 1
Users Today : 20
Users Yesterday : 811