न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में केंद्रीय मंत्री वी. सोमन्ना का बड़ा एक्शन, जल जीवन मिशन की योजनाओं को 100% पूरा करने के सख्त निर्देश, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन का भी लिया जायजा BIG BREAKING:: बहादराबाद दशहरा महोत्सव में विधायक आदेश चौहान ने रामलीला कलाकारों को किया सम्मानित, दिया सत्य की जीत का संदेश BIG BREAKING:: उत्तराखंड की तेजतर्रार IPS तृप्ति भट्ट का बढ़ा कद! CBI में SP की अहम जिम्मेदारी, अब केंद्रीय जांच एजेंसी में दिखेगा दमदार अंदाज BIG BREAKING:: हरिद्वार में डॉ. रागिनी नायक का जोरदार स्वागत, 2027 के रण के लिए कांग्रेस ने रानीपुर विधानसभा में फूंका चुनावी बिगुल! BIG BREAKING:: शहीदों को नमन, खाकी का सम्मान! धामी का बड़ा ऐलान—1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट दोगुना; पुलिसकर्मियों को मिलेंगी 8 बड़ी सौगातें BIG BREAKING:: शहीदों को खाकी का सलाम! हरिद्वार में एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में वीर जवानों को श्रद्धांजलि, बलिदान को याद कर झुके पुलिसकर्मियों के सिर
Home » अभियान » “हर दिन सफाई, हर कदम स्वच्छता की ओर — जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की सख़्त निगरानी में 29 दिन से लगातार चमक रही तीर्थनगरी हरिद्वार, जन–जन की सहभागिता से साकार हो रहा ‘साफ-स्वच्छ जनपद हमारा’ महाअभियान”

“हर दिन सफाई, हर कदम स्वच्छता की ओर — जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की सख़्त निगरानी में 29 दिन से लगातार चमक रही तीर्थनगरी हरिद्वार, जन–जन की सहभागिता से साकार हो रहा ‘साफ-स्वच्छ जनपद हमारा’ महाअभियान”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ, एव सुंदर बनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में एक माह 29 दिन से निरंतर सफाई अभियान चलाया जा रहा है,जिसकी जिलाधिकारी स्वयं निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे है,सफाई अभियान का धरातल पर असर दिखने लगा है।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद को साफ स्वच्छ बनाने के लिए नव वर्ष के अवसर पर महा सफाई अभियान शुरू किया गया है,जिसमें सभी जनपदवासियों ओर धार्मिक संस्थाओं, व्यापार मंडलों,जनप्रतिनिधियों,गैर स्वयंसेवी संगठनों इस अभियान में पूर्ण सहयोग करने की अपील की गई है तथा इस माह अभियान से जुड़ते हुए अपने घर आंगन एवं आस पास क्षेत्र को साफ सुथरा रखने तथा पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी के सहयोग की अपेक्षा की गई है,जिससे कि जनपद हरिद्वार को साफ ,स्वच्छ एवं सुंदर जनपद बनाया जा सके। बीएचईएल नगर प्रशासक संजय पवार ने अवगत कराया कि बीएचईएल टाउनशिप प्रशासन विभाग की टीम एवं सीआईएसएफ कर्मियों द्वारा शिवालिक नगर के पास स्थित चौराहे से रानी राव पुल तक संयुक्त रूप से सफाई अभियान चलाया गया। इस संयुक्त सफाई अभियान में 60 से अधिक कर्मियों ने भाग लिया। अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 334 ए क्षेत्रांतर्गत सफाई कार्य किया गया।खण्ड विकास अधिकारी खानपुर ने अवगत कराया कि खानपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत कानेवाली रायसिंह, डुमनपुरी, गिद्धावली , बालावाली में साफ़ सफाई का कार्य किया गया,जिसमें 12 कुंटल कूड़ा कचरा एकत्रित किया गया। खण्ड विकास अधिकारी रूड़की ने अवगत कराया कि रुड़की क्षेत्रांतर्गत रसूलपुर में साफ़ सफाई का कार्य किया गया।

ALSO READ  मुख्यमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अन्तर्गत अपनी माताजी के साथ किया पौधारोपण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 6 9
Users Today : 43
Users Yesterday : 1035
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 6 9
Users Today : 43
Users Yesterday : 1035