न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, नियम तोड़ने वालों पर चला चालान का चाबुक, 187 चालान और 7 वाहन सीज BIG BREAKING:: जौलजीबी मेले में धामी का बड़ा धमाका! 102.72 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीमांत पिथौरागढ़ को मिली विकास की नई रफ्तार BIG BREAKING:: गौचर मेले में धामी का बड़ा संदेश! 74वें ऐतिहासिक मेले का भव्य आगाज, करोड़ों की पेयजल योजनाओं की सौगात, सिमली अस्पताल के समाधान को बनेगी कमेटी BIG BREAKING:: भारत मंडपम में छाया उत्तराखण्ड का जलवा! 40 से ज्यादा स्टॉलों पर दिखी पहाड़ की संस्कृति, स्वाद और हुनर की शानदार झलक BIG BREAKING:: ज्वालापुर में मामूली विवाद पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जानलेवा हमले के चार आरोपी गिरफ्तार; राइफल, पिस्टल, पंप एक्शन गन और फॉर्च्यूनर कार बरामद BIG BREAKING:: बाल दिवस पर यातायात पुलिस की अनूठी पहल, 400 नन्हे-मुन्नों को बनाया सड़क सुरक्षा का संदेशवाहक!
Home » रोजगार मेला » BIG BREAKING:: हरिद्वार में 30 सितंबर को लगेगा बड़ा रोजगार मेला, 18 से 40 साल के युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका

BIG BREAKING:: हरिद्वार में 30 सितंबर को लगेगा बड़ा रोजगार मेला, 18 से 40 साल के युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, हरिद्वार द्वारा दिनांक 30 सितंबर 2026 (बुधवार) को जिला सेवायोजन कार्यालय, हरिद्वार परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला प्रातः 10:30 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें विभिन्न प्रतिष्ठित निजी कंपनियां प्रतिभाग करेंगी और योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।

रोजगार मेले में सिस्कोल, हरिद्वार, एपेक्स कंप्यूटर प्राइवेट लिमिटेड, ग्रेट बॉन्ड ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड, एसको लॉजिस्टिक्स, युवाशक्ति फाउंडेशन, सहयोग प्राइवेट क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, करन एचआर, एसआईएस सिक्योरिटी सर्विसेज तथा पुखराज हेल्थकेयर सहित विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठान प्रतिभाग करेंगे। इन कंपनियों में विभिन्न पदों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे।

प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल ने अवगत कराया है कि रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक एवं आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। प्रतिभागियों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा अभ्यर्थी उत्तराखंड राज्य के स्थायी निवासी होने चाहिए।

प्र. जिला सेवायोजन अधिकारी ने सभी इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे 30 सितंबर 2026 को प्रातः 10:30 बजे अपने समस्त शैक्षिक एवं प्रशिक्षण प्रमाण-पत्रों, सेवायोजन पंजीकरण प्रमाण-पत्र तथा आवश्यक दस्तावेजों के साथ रोजगार मेले में प्रतिभाग करें। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी ने अधिक से अधिक युवाओं से इस रोजगार मेले का लाभ उठाकर रोजगार के अवसर प्राप्त करने की अपील की है।

ALSO READ  "हरिद्वार का जॉब मेला बना युवाओं की किस्मत बदलने का मैदान: 567 उम्मीदवारों में से 272 पहुंचे दूसरे राउंड में—आईटीसी मिशन ‘सुनहरा कल’ के धमाकेदार मेले में कंपनियों की होड़, अवसरों की बरसात!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 9 9 3 2
Users Today : 717
Users Yesterday : 958
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 9 9 3 2
Users Today : 717
Users Yesterday : 958