न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में स्वच्छता का महाअभियान, हरकी पैड़ी पर हजारों लोगों ने उठाई झाड़ू, मेलाधिकारी सोनिका ने भी किया श्रमदान BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठकर भी नहीं भूले गुरुजनों का सम्मान! धामी ने शिक्षकों के छुए चरण, वर्षों बाद गुरु-शिष्य का मिलन देख भावुक हुए लोग BIG BREAKING:: देहरादून में कानून व्यवस्था मजबूत करने को SSP प्रमेंद्र डोबाल का बड़ा एक्शन, 28 उप निरीक्षकों के तबादले कर पुलिस महकमे में किया बड़ा फेरबदल BIG BREAKING:: हरिद्वार में परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन! सड़कों पर उतरी चेकिंग टीम, 120 वाहनों के चालान और 35 सीज, नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप BIG BREAKING:: गन्ना सुरक्षण आदेश जारी होते ही हरिद्वार के किसानों में खुशी की लहर, गन्ना मंत्री का जताया दिल खोलकर आभार! BIG BREAKING:: किसानों के खातों में बरसी सम्मान निधि की सौगात! पीएम मोदी ने जारी की 24वीं किस्त, उत्तराखंड के 8 लाख से ज्यादा किसानों को मिले 161.96 करोड़ रुपये, सीएम धामी ने जताया आभार
Home » रोजगार मेला » “हरिद्वार का जॉब मेला बना युवाओं की किस्मत बदलने का मैदान: 567 उम्मीदवारों में से 272 पहुंचे दूसरे राउंड में—आईटीसी मिशन ‘सुनहरा कल’ के धमाकेदार मेले में कंपनियों की होड़, अवसरों की बरसात!”

“हरिद्वार का जॉब मेला बना युवाओं की किस्मत बदलने का मैदान: 567 उम्मीदवारों में से 272 पहुंचे दूसरे राउंड में—आईटीसी मिशन ‘सुनहरा कल’ के धमाकेदार मेले में कंपनियों की होड़, अवसरों की बरसात!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार में रोजगार मेले में 272 युवाओं का दूसरे चरण के लिए चयनआईटीसी मिशन सुनहरा कल द्वारा हरिद्वार में आयोजित रोजगार मेले ने सैकड़ों युवाओं को नए अवसरों से जोड़ते हुए एक सफल पहल के रूप में अपनी छाप छोड़ी। रोजगार मेले में कुल 567 युवाओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 272 युवाओं का चयन दूसरे चरण के लिए किया गया है। युवाओं की भारी भागीदारी ने यह साबित किया कि क्षेत्र में रोजगार के प्रति जागरूकता और उत्साह लगातार बढ़ रहा है।यह मेला गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दयानंद स्टेडियम में आयोजित किया गया, जहां आसपास के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। मेले में कस्टमर केयर, सेल्स, मार्केटिंग, टेक्निकल, सरकारी कौशल विकास योजनाओं सहित कई क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए। आईटी, पॉलीटेक्निक, बीटेक पास युवाओं के लिए भी विशेष अवसर रखे गए थे।मेले में फ्लिपकार्ट, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, ब्लिंकिट, आईटीसी, इन्फोटेक सहित कई प्रमुख कंपनियों ने प्रतिभागियों का साक्षात्कार लिया। कंपनियों के अधिकारियों ने बताया कि बड़ी संख्या में युवाओं ने उपलब्ध पदों के लिए आवेदन किया, जिससे चयन प्रक्रिया और भी प्रतिस्पर्धी रही।आईटीसी मिशन सुनहरा कल के प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव सचिन ने जानकारी दी कि युवाओं को बेहतर रोजगार दिलाने और कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह मेला आयोजित किया गया। पहले चरण में मिले उत्साहजनक प्रतिसाद के बाद दूसरे चरण की चयन प्रक्रिया को विस्तार दिया जा रहा है।गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के डीन मयंक अग्रवाल ने बताया कि विश्वविद्यालय के फाइनल ईयर और पास आउट करीब 250 छात्रों को विशेष रूप से मेले के लिए आमंत्रित किया गया था। उन्होंने इसे छात्रों के करियर विकास के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया।रोजगार मेले ने न केवल युवाओं को विभिन्न कंपनियों के साथ सीधे संवाद का अवसर दिया, बल्कि रोजगार की दिशा में उनके आत्मविश्वास को भी मजबूत किया। इस सफल आयोजन से युवाओं में नई ऊर्जा और उम्मीद का संचार हुआ है।

ALSO READ  BIG BREAKING:: हरिद्वार में 30 सितंबर को लगेगा बड़ा रोजगार मेला, 18 से 40 साल के युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 1 3 7 2
Users Today : 532
Users Yesterday : 731
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 1 3 7 2
Users Today : 532
Users Yesterday : 731