(शहजाद अली हरिद्वार)रोशनाबाद। योगस्थली खेल परिसर रोशनाबाद में उत्तराखंड राज्य स्तरीय विद्यालय जूडो बालिका प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उद्घाटन अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान, जिला खेल अधिकारी रविंद्र भंडारी, मुकेश भट्ट उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि एवं गणमान्य अतिथियों का स्वागत मोमेंटो एवं अंग वस्त्र प्रदान करके किया गया। जिला खेल समन्वयक हरिद्वार गजेंद्र सिंह ने जानकारी दी है कि प्रतियोगिता में हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, अल्मोड़ा, नैनीताल एवं उधम सिंह नगर के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
संजीव कुमार, गौरव कुमार, आदित्य गुप्ता एवं साहिल ने प्रतियोगिता कराई। अंडर-19 बालिका वर्ग में 36 किलोग्राम वर्ग में प्रीति मेलकानी नैनीताल ने प्रथम एवं रुचि देहरादून ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 40 किलोग्राम वर्ग में मनीषा नैनीताल ने प्रथम,आशिया हरिद्वार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
44 किलोग्राम वर्ग में साक्षी पंत नैनीताल ने प्रथम स्थान,आकांक्षा हरिद्वार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 48 किलोग्राम में प्रियंका रावत उधम सिंह नगर ने प्रथम स्थान एवं राधिका देहरादून ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 52 किलोग्राम वर्ग में सृष्टि राणा नैनीताल ने प्रथम, प्राची टिहरी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया,। 57 किलोग्राम में बबीता नैनीताल ने प्रथम, साक्षी हरिद्वार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
63 किलोग्राम वर्ग में आरती बोरा नैनीताल प्रथम स्थान,आराधना टिहरी दूसरे स्थान पर रही। जबकि 70 किलोग्राम वर्ग में आरती बोरा नैनीताल ने प्रथम व आयुष नेगी टिहरी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में अंजेश कुमार, मनीष राठी, दिनेश वर्मा, अरुण कुमार खरे, सुबोध नयन, प्रदीप कुकरेती, मनमोहन डबराल,अनुज यादव, आर एल बडोनी, रवि कुमार, सुनीता देवी, कनिका, पार्थिव, प्रीति सैनी, सीमा रानी, प्रीती जोशी, उजमा परवीन, आलोक द्विवेदी आदि ने उपस्थित होकर सहयोग दिया।








































Users Today : 513
Users Yesterday : 1573






