न्यूज़ फ्लैश
🅱️IG 🅱️REAKING:: गंगोत्री-गौमुख मार्ग पर 130 मीटर गहरी खाई में गिरा महाराष्ट्र का पर्यटक, SDRF ने संभाला मोर्चा—नदी में लापता राम कुमार की तलाश जारी BIG BREAKING:: CM धामी की प्रेरणा, सेनानायक अर्पण यदुवंशी की अगुवाई में SDRF की बड़ी छलांग, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया पूरी BIG BREAKING: डेढ़ लाख विद्यार्थियों तक पहुंचा STF का नशा विरोधी संदेश, ऑनलाइन अभियान में युवाओं को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ BIG BREAKING:: “नाप जमीन की थी, हिसाब रिश्वत का निकला! 30 हजार लेते पटवारी जी चढ़े विजिलेंस के हत्थे” BIG BREAKING:: संस्कृत की नई उड़ान! AI, रिसर्च और टेक्नोलॉजी से जुड़ेगी देववाणी, 32 मेधावियों को गोल्ड मेडल से सम्मान BIG BREAKING:: पुश्तैनी जमीन बनी रिश्तों की दुश्मन! बेटी ने प्रेमी संग रची मां की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार
Home » प्रेरणा » BIG BREAKING:: CM धामी की प्रेरणा, सेनानायक अर्पण यदुवंशी की अगुवाई में SDRF की बड़ी छलांग, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया पूरी

BIG BREAKING:: CM धामी की प्रेरणा, सेनानायक अर्पण यदुवंशी की अगुवाई में SDRF की बड़ी छलांग, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया पूरी

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। आपदा प्रबंधन एवं रेस्क्यू सेवाओं में गुणवत्ता, दक्षता और मानकीकरण की दिशा में SDRF उत्तराखंड पुलिस ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। SDRF वाहिनी मुख्यालय जौलीग्रांट ने ISO 9001 Certification के लिए निर्धारित प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। इसके साथ ही SDRF उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में ISO 9001 Certification प्राप्त करने वाली पहली एजेंसी बनने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों और पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड दीपम सेठ के मार्गदर्शन में SDRF की कार्यप्रणाली, प्रशिक्षण, संसाधन प्रबंधन और रेस्क्यू प्रक्रियाओं में लगातार गुणवत्ता सुधार किया जा रहा है।ISO Certification की प्रक्रिया के तहत 14 जुलाई 2026 को SDRF वाहिनी मुख्यालय जौलीग्रांट में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की टीम ने प्रथम ऑडिट किया। पूर्व वैज्ञानिक ‘G’ एवं उप महानिदेशक, BIS, भारत सरकार विष्णु गुप्ता ने सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी की मौजूदगी में वाहिनी की विभिन्न शाखाओं और कार्यप्रणालियों का विस्तृत निरीक्षण किया।

ऑडिट के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था, प्रशिक्षण प्रणाली, दस्तावेजीकरण, गुणवत्ता प्रबंधन, संसाधन प्रबंधन और मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOPs) का बारीकी से मूल्यांकन किया गया। निर्धारित मानकों और आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद SDRF ने ISO 9001 Certification की प्रक्रिया पूर्ण कर ली है।

ALSO READ  मुख्यमंत्री ने किया 'गौदान की पुकार' फिल्म का मुहूर्त शॉट, गौसेवा को मिलेगी प्रेरणा

सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से SDRF आधुनिक तकनीक, विशेषज्ञ प्रशिक्षण और मानकीकृत प्रक्रियाओं के माध्यम से आपदा प्रतिक्रिया व्यवस्था को लगातार मजबूत कर रहा है। ISO 9001 की दिशा में यह उपलब्धि बल की दक्षता, गुणवत्ता, जवाबदेही और निरंतर सुधार की प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगी। इससे आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्य अधिक प्रभावी, त्वरित और व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 2 6 3
Users Today : 80
Users Yesterday : 1573
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 2 6 3
Users Today : 80
Users Yesterday : 1573