न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: पेंशनरों के लिए बड़ी राहत! 30 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान, डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र और पेंशन की हर समस्या का होगा समाधान BIG BREAKING:: भगवानपुर में आधी रात को गोलियों की गूंज! पुलिस से भिड़ा कुख्यात गौतस्कर, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली, साथी कालू फरार BIG BREAKING:: राज्य स्थापना दिवस पर CM धामी से मिले राजीव शर्मा, देवभूमि के विकास और गौरवशाली विरासत की जमकर की सराहना! BIG BREAKING:: मंगलौर की जनता को मिली विकास की बड़ी सौगात, CM धामी ने किया देवभूमि रजत जयंती पार्क का लोकार्पण, नगर को मिला हरियाली और मनोरंजन का नया ठिकाना! BIG BREAKING:: सोशल मीडिया पर रिवॉल्वर से हर्ष फायरिंग करना पड़ा भारी, हरिद्वार पुलिस ने आरोपी पर दर्ज किया मुकदमा, लाइसेंसी असलहा कब्जे में लिया BIG BREAKING:: रोशनाबाद प्रकरण पर मनोज धनगर का दो टूक बयान—‘बहन-बेटियां सबकी बराबर, किसी एक की गलती से पूरे समाज को न जोड़ें!’
Home » संदेश » BIG BREAKING:: युवा शक्ति का संकल्प, राष्ट्र निर्माण का सपना! सेवा संकल्प अभियान–2026 में गूंजा जनभागीदारी और विकसित भारत का संदेश

BIG BREAKING:: युवा शक्ति का संकल्प, राष्ट्र निर्माण का सपना! सेवा संकल्प अभियान–2026 में गूंजा जनभागीदारी और विकसित भारत का संदेश

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, सिडकुल (हरिद्वार) में आयोजित “सेवा संकल्प अभियान–2026” कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष श्री राजीव शर्मा जी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने जनभागीदारी, सेवा एवं नवाचार के विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजीव शर्मा ने कहा कि युवा शक्ति देश के विकास की सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं में प्रतिभा, ऊर्जा और नवाचार की क्षमता है, जिसे सकारात्मक दिशा देकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है। सेवा और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करते हुए प्रत्येक युवा को समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लेना चाहिए।

ALSO READ  BIG BREAKING:: नशे के खिलाफ गरजा हरिद्वार, मदन कौशिक का बड़ा संदेश—“नशामुक्त युवा ही बनाएंगे सशक्त उत्तराखंड”

उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “जनभागीदारी से जनकल्याण और विकसित भारत @2047” के संकल्प से प्रेरणा लेते हुए हम सभी को विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। केवल सरकार के प्रयासों से नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी से विकास की गति को और मजबूत किया जा सकता है।

श्री शर्मा ने कहा कि शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, सेवा भावना, कौशल और नवाचार की सोच विकसित करना समय की आवश्यकता है। ऐसे कार्यक्रम युवाओं को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

ALSO READ  “श्रीनगर में युवाओं का महासंवाद: सीडीएस जनरल अनिल चौहान करेंगे ‘विकसित भारत’ का मंत्रोच्चार, मेडिकल छात्रों को देंगे राष्ट्र निर्माण का प्रेरक संदेश, डॉ. धन सिंह रावत रहेंगे विशेष अतिथि”

उन्होंने कार्यक्रम में आयोजित चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि युवाओं के विचार और उनकी रचनात्मकता ही भविष्य के भारत की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य किरण, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, मंडल महामंत्री अंशुल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा देव विख्यात भाटी,संस्थान के शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 6 8 7 8
Users Today : 296
Users Yesterday : 707
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 6 8 7 8
Users Today : 296
Users Yesterday : 707