(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोशिएशन हरिद्वार के जनपदीय अध्यक्ष सईद अहमद के अध्यक्षता एवं जनपदीय मंत्री रोहित शर्मा के नेतृत्व में 12 सूत्री मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट भवन में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर वैभव गुप्ता अपर जिला अधिकारी वित्त हरिद्वार के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ज्ञापन प्रेषित किया।
जिनमें प्रमुख मांग कनिष्ठ सहायक पद पर ग्रेड वेतन ₹2800.00, प्रधान सहायक एवं प्रशासनिक अधिकारी पद का आवेदन एवं उपनिदेशक (प्रशासनिक) ग्रेड वेतन ₹6600.00, लेवल 11 पद का सृजन आदि प्रमुख मांगे हैं, मिनिस्ट्रियल कार्मिकों की इन न्यायोचित मांगों पर संगठन के प्रांतीय पदाधिकारी की शासन के साथ कई बार वार्ता में सहमति हो चुकी है, परंतु वर्तमान तक शासनादेश जारी नहीं किए गए हैं और सरकार अभी भी मिनिस्ट्रियल कार्मिकों की मांगों के प्रति संवेदनशील नहीं है।
मिनिस्ट्रियल कार्मिकों फेडरेशन द्वारा जारी आंदोलन के क्रम में 05 अक्टूबर को परेड ग्राउंड देहरादून से सचिवालय तक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में विभिन्न घटक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नवीन मोहन शर्मा जी के द्वारा की गई कार्यक्रम का संचालन रोहित कुमार शर्मा ने किया अनिल चौधरी, इमरान अंसारी,धीरेंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह,भोमपाल तोमर, ब्रिजेश गुप्ता, रवि कपूर,विपिन कुमार, कुलदीप बिष्ट,धीरेन्द्र सिंह,विपिन वशिष्ठ, ललित मोहन जोशी,मुकुल चौहान, कमलेश मिश्रा, यशवंत सिंह, अनिल रवि, संजय तिवारी, संजय राणा, नीरज त्यागी,अखिलेश मलिक,अनंत सिंह, जीत सिंह,रीना नेगी,संतोष नेगी, राखी आत्रे,मो साजिद , शशांक कश्यप,रमेश बिष्ट,मो फुरकान, मोहित पाल, योगिता सिंह, मोनिका सिंह, अंशु तोमर, अमित ममगाई, उजाला पचौरी,अमित शर्मा,आशीष सैनी, मोनिका चौहान,मयूरी दीक्षित, अनंत सिंह, नवीन आर्य, विनय कुमार आदि सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।








































Users Today : 469
Users Yesterday : 794






