न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड में मौसम का ‘रेड अलर्ट’! 27 सितंबर को हरिद्वार समेत 4 जिलों में आसमान से बरसेगी आफत, प्रशासन अलर्ट BIG BREAKING:: किसानों की आवाज बुलंद करने की कमान संभाली, चौधरी राजेंद्र सिंह बने राज्य किसान आयोग के नए अध्यक्ष BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों पर एडीजी का बड़ा मंथन, बोले—हर स्नान पर्व अहम, प्लान पहले से हो एकदम क्लियर! BIG BREAKING:: हरिद्वार में दौड़ेंगी 37 ई-बसें, शहर का सफर होगा ‘स्मार्ट’! कनखल से सप्तऋषि तक जुड़ेगा नया ई-बस नेटवर्क BIG BREAKING:: सारथी विहार में मतदाता सूची की ‘सुपर चेकिंग’, CEO ने खुद खंगाले दस्तावेज—3 अक्टूबर के बाद नाम जरूर करें चेक BIG BREAKING:: विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर मानवता की मिसाल, कुंती नमन फार्मेसी कॉलेज में लगा रक्तदान का महाकुंभ—छात्रों से लेकर समाजसेवियों तक ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान!
Home » अलर्ट » BIG BREAKING:: उत्तराखंड में मौसम का ‘रेड अलर्ट’! 27 सितंबर को हरिद्वार समेत 4 जिलों में आसमान से बरसेगी आफत, प्रशासन अलर्ट

BIG BREAKING:: उत्तराखंड में मौसम का ‘रेड अलर्ट’! 27 सितंबर को हरिद्वार समेत 4 जिलों में आसमान से बरसेगी आफत, प्रशासन अलर्ट

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता ने अवगत कराया कि मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा 25 सितंबर 2026 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड के नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ एवं ऊधमसिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके साथ ही देहरादून, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, चमोली एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने तथा वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना के दृष्टिगत भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ALSO READ  BIG BREAKING:: देहरादून में 13 सितंबर को ‘डिफेंस परीक्षा’ का बड़ा दंगल, 54 केंद्रों पर 21,798 अभ्यर्थी देंगे CDS-NDA की परीक्षा, प्रशासन अलर्ट!

इसके साथ ही 27 सितंबर 2026 को देहरादून, टिहरी, हरिद्वार एवं पौड़ी जनपदों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ ही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए इन जनपदों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने 26 एवं 27 सितम्बर 2026 को जनपदवासियों से सतर्कता बरतने तथा मौसम खराब होने की स्थिति में अनावश्यक रूप से नदी-नालों एवं संवेदनशील क्षेत्रों की ओर न जाने की अपील की है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में आपदा प्रबंधन से संबंधित सभी सेवाओं को तत्पर रखा जाए तथा किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

ALSO READ  "ईद-ए-मिलाद-उल-नबी पर हरिद्वार में प्रशासन अलर्ट! ज्वालापुर से रुड़की-लक्सर तक मजिस्ट्रेट तैनात, शांति और सौहार्द पर कड़ी नजर"

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की आपदा अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, हरिद्वार को उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए 01334-223999, 1077 (टोल फ्री), 7055258800 एवं 9528250926 पर संपर्क किया जा सकता है।

उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि मौसम की स्थिति को देखते हुए उच्च स्तर की सतर्कता एवं तत्परता बनाए रखें तथा किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिवादन सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 8 6 9 1
Users Today : 81
Users Yesterday : 794
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 8 6 9 1
Users Today : 81
Users Yesterday : 794