न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड में मौसम का ‘रेड अलर्ट’! 27 सितंबर को हरिद्वार समेत 4 जिलों में आसमान से बरसेगी आफत, प्रशासन अलर्ट BIG BREAKING:: किसानों की आवाज बुलंद करने की कमान संभाली, चौधरी राजेंद्र सिंह बने राज्य किसान आयोग के नए अध्यक्ष BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों पर एडीजी का बड़ा मंथन, बोले—हर स्नान पर्व अहम, प्लान पहले से हो एकदम क्लियर! BIG BREAKING:: हरिद्वार में दौड़ेंगी 37 ई-बसें, शहर का सफर होगा ‘स्मार्ट’! कनखल से सप्तऋषि तक जुड़ेगा नया ई-बस नेटवर्क BIG BREAKING:: सारथी विहार में मतदाता सूची की ‘सुपर चेकिंग’, CEO ने खुद खंगाले दस्तावेज—3 अक्टूबर के बाद नाम जरूर करें चेक BIG BREAKING:: विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर मानवता की मिसाल, कुंती नमन फार्मेसी कॉलेज में लगा रक्तदान का महाकुंभ—छात्रों से लेकर समाजसेवियों तक ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान!
Home » निरीक्षण » BIG BREAKING:: भगत सिंह चौक पर डीएम की सख्ती का डंडा, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप! नाला होगा साफ, जाम से भी मिलेगी राहत

BIG BREAKING:: भगत सिंह चौक पर डीएम की सख्ती का डंडा, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप! नाला होगा साफ, जाम से भी मिलेगी राहत

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने गुरुवार को भगत सिंह चौक और आसपास के क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर यातायात, जल निकासी और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने चौक एवं आसपास किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। डीएम ने कहा कि चौक क्षेत्र में किसी भी तरह का अतिक्रमण यातायात व्यवस्था में बाधा बनने के साथ आमजन के लिए परेशानी का कारण बनता है, इसलिए कार्रवाई में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए।जिलाधिकारी ने नगर निगम अधिकारियों को भगत सिंह चौक क्षेत्र में उगी झाड़ियों का तत्काल कटान कराने और नालों की समुचित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नालों की नियमित सफाई से जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी और बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी।

ALSO READ  BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों पर मंडलायुक्त का ‘एक्शन मोड’! निर्माण कार्यों का किया ताबड़तोड़ निरीक्षण, बोले—समय पर काम और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं

निरीक्षण के दौरान डीएम ने भगत सिंह चौक से ज्वालापुर की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित नाले का भी जायजा लिया। उन्होंने यातायात और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नाले पर स्लैब डालने के निर्देश दिए, ताकि आवागमन सुचारु हो और चौक पर जाम की स्थिति पैदा न हो।इसके साथ ही चौक पर अनावश्यक रूप से लगाए गए होर्डिंग और फ्लेक्सी बैनर हटाने के निर्देश भी दिए गए। स्थानीय निवासियों की मांग के अनुरूप वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था विकसित करने को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

ALSO READ  "758वें उर्स को लेकर कलियर में तेज हुई तैयारियां, खजानदास-शादाब शम्स ने साबिर पाक की दरगाह पर चादर चढ़ाकर मांगी अमन-भाईचारे की दुआ"

निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी, उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी पवन कार्की सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 8 6 9 1
Users Today : 81
Users Yesterday : 794
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 8 6 9 1
Users Today : 81
Users Yesterday : 794