न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम की जनसुनवाई का असर: 68 फरियादें पहुंचीं, 32 शिकायतों का मौके पर ही समाधान BIG BREAKING:: ऋषिकुल में गूंजा आध्यात्मिक संदेश, सतपाल महाराज के जन्मदिन पर जुटा संत समाज; CM धामी ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन, योजनाओं में देरी पर अधिकारियों को दो टूक—समय पर काम, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं BIG BREAKING:: जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देव व्रत जोशी बने हरिद्वार ASP BIG BREAKING:: जनता की चौखट पर सरकार! CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश
Home » एक्शन » BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन, योजनाओं में देरी पर अधिकारियों को दो टूक—समय पर काम, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं

BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन, योजनाओं में देरी पर अधिकारियों को दो टूक—समय पर काम, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद में विभिन्न विभागों के माध्यम संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय सभागार में करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को संचालित योजनाओं के कार्य समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न किया जाए तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित किया जाए। 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि जो विभाग डी एवं सी श्रेणी में चल रहे वह ए श्रेणी में आने का सतत् प्रयास करें।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जिला योजना के अंतर्गत प्रथम किस्त के रूप में प्राप्त धनराशि का शीघ्र व्यय सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि स्वीकृत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराते हुए धनराशि का समय से सदुपयोग सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने जिला योजना की द्वितीय किस्त को 30 सितंबर तक स्वीकृत कराने हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक प्रस्ताव जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को यथाशीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने प्रस्ताव निर्धारित समयसीमा के भीतर उपलब्ध कराएं, ताकि द्वितीय किस्त की स्वीकृति की प्रक्रिया समय से पूर्ण की जा सके।

ALSO READ  "Haridwar:CDO डॉ. ललित नारायण मिश्र का बड़ा एक्शन प्लान, हरिद्वार के 25 ब्लैक स्पॉट होंगे दुरुस्त; ओवरस्पीडिंग और नशे में ड्राइविंग पर सख्ती"

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ आयोजित किए जा रहे शिविरों में सभी विभागीय अधिकारियों को अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से आमजन को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए तथा प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं एवं कार्यक्रमों की नियमित समीक्षा करते हुए प्रगति में तेजी लाई जाए तथा शासन द्वारा निर्धारित समयसीमा, गुणवत्ता एवं मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी डॉ लालित नारायण मिश्र, जॉइन्ट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आर के सिंह, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार पंत, मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चन्द, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, डीपीआरओ मुस्तफा खां, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी, मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, नोडल स्वजल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता जल संस्थान विपिन चौहान, परियोजना अधिकारी उरेडा युद्धवीर सिंह बिष्ट सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 4 0 6
Users Today : 298
Users Yesterday : 1368
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 4 0 6
Users Today : 298
Users Yesterday : 1368