न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दीपावली पर संघ के प्रांत कार्यालय पहुंचे सीएम धामी, स्वयंसेवकों संग बांटी खुशियों की मिठास, दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: रानीपुर विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज! ₹6.48 करोड़ से चमकेंगी 7 सड़कों की तस्वीर, 14.725 KM सड़कों को मिली शासन की मंजूरी BIG BREAKING:: दुनिया में चमक रहे उत्तराखण्डियों को देवभूमि का न्योता! 13 नवंबर को सजेगा प्रवासी सम्मेलन का भव्य मंच, CM धामी ने तैयारियों को लेकर कसी कमर BIG BREAKING:: त्योहारों में यात्रियों की जेब पर डाका डालने वालों की खैर नहीं! मनमाना किराया और ओवरलोडिंग पर परिवहन विभाग का चाबुक, 45 वाहन चालकों के चालान BIG BREAKING:: उत्तराखंड को विकास की बड़ी सौगात! अमित शाह और सीएम धामी ने खोला योजनाओं का पिटारा, ₹1475 करोड़ की 62 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास BIG BREAKING:: भालू से भिड़े, उफनती नदी में बचाई जान, आफत में बने ढाल! अमित शाह और CM धामी ने 6 नन्हे वीरों को किया सम्मानित, हर बच्चे को मिले ₹51 हजार
Home » निरीक्षण » BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों पर मंडलायुक्त का ‘एक्शन मोड’! निर्माण कार्यों का किया ताबड़तोड़ निरीक्षण, बोले—समय पर काम और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं

BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों पर मंडलायुक्त का ‘एक्शन मोड’! निर्माण कार्यों का किया ताबड़तोड़ निरीक्षण, बोले—समय पर काम और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने रविवार देर सायं को हरिद्वार भ्रमण के दौरान कुंभ मेला-2027 से जुड़े विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।मंडलायुक्त ने सबसे पहले एडमिन रोड के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क निर्माण की प्रगति एवं कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। इसके साथ ही चंडी चौक के समीप निर्माणाधीन बॉक्स कलवर्ट पुल का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला-2027 की दृष्टि से एडमिन रोड एवं इससे संबंधित निर्माण कार्य महत्वपूर्ण हैं। इन कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के लिए पर्याप्त संसाधनों एवं श्रमशक्ति के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की नियमित निगरानी करने तथा निर्धारित तकनीकी मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ALSO READ  जनसेवा में पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल बने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित — सिटी मजिस्ट्रेट, सूचना कार्यालय व कोषागार का किया औचक निरीक्षण

इसके बाद मंडलायुक्त ने अमरापुर घाट एवं साक्षी सतनाम घाट के निकट निर्माणाधीन नए घाटों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से घाटों के निर्माण की निर्धारित समयसीमा एवं कार्य की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन सभी घाटों का कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाए, ताकि कुंभ मेला-2027 के दौरान श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

मंडलायुक्त ने गंग नहर की क्लोजिंग अवधि में किए जाने वाले कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्लोजिंग के दौरान प्रस्तावित कार्यों के लिए आवश्यक तैयारियां अभी से पूर्ण कर ली जाएं। संबंधित कार्यों के लिए सामग्री, संसाधन एवं श्रमशक्ति की समुचित व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की जाए, ताकि क्लोजिंग अवधि का अधिकतम उपयोग करते हुए कार्यों को तीव्र गति से पूरा किया जा सके।उन्होंने कहा कि कुंभ मेला-2027 से जुड़े निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी दशा में समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। सभी कार्यदायी संस्थाएं आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समयसीमा एवं गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखें।

मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा एवं स्थलीय निगरानी करने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्यों की प्रगति में यदि किसी स्तर पर समन्वय अथवा अन्य कोई आवश्यकता सामने आती है तो उसका समयबद्ध ढंग से समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला-2027 के दृष्टिगत किए जा रहे सभी कार्यों का उद्देश्य श्रद्धालुओं एवं आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसलिए सभी कार्यों को निर्धारित समय में पूर्ण कर उनका लाभ मेले के दौरान सुनिश्चित किया जाए। 

ALSO READ  "विकास भवन के शौचालयों पर CDO डॉ. ललित नारायण मिश्र का औचक ‘स्वच्छता निरीक्षण’, लापरवाही पर सख्त चेतावनी—‘गंदगी मिली तो कार्रवाई तय!’"

निरीक्षण के दौरान उप मेलाधिकारी आकाश जोशी, नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि, तकनीकी प्रकोष्ठ के अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार भट्ट, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग डी.पी. सिंह, अधिशासी अभियंता पीआईयू प्रवीण कुश, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग योगेश कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई अनुभव नौटियाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 5 1 1 4
Users Today : 62
Users Yesterday : 426
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 5 1 1 4
Users Today : 62
Users Yesterday : 426