न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: 2.67 लाख युवाओं की सोच में दिखा ‘नया उत्तराखण्ड’, अब 18 सितंबर को 140 युवा सीएम धामी के सामने रखेंगे अपना विजन BIG BREAKING:: भारत भ्रमण पर निकले देवप्रयाग के टॉपरों से मिले मुख्य सचिव, बोले—मेहनत को बनाएं सफलता की सीढ़ी, तकनीक के साथ बढ़ें आगे BIG BREAKING:: फीस के लिए छूटी दसवीं की परीक्षा, घर भी बिका… रुद्र प्रताप के लिए ‘सहारा’ बना देहरादून प्रशासन, बाल गृह में मिला आश्रय और फिर स्कूल में दाखिला BIG BREAKING:: 18 घंटे में खत्म हुआ इंतजार! हरिद्वार पुलिस ने 20 दिन की दूधमुंही बच्ची को सकुशल खोज निकाला, माता-पिता की आंखों में छलके खुशी के आंसू BIG BREAKING:: ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार: कप्तान अरुणा भारती के नेतृत्व में जीआरपी हरिद्वार की तिहरी सफलता, 3 शातिर चोर दबोचे—दो लैपटॉप और चोरी की बाइक बरामद! BIG BREAKING:: सीएम धामी के 51वें जन्मदिन पर हरिद्वार में गूंजा गंगा मैया का जयकारा, मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर दीर्घायु की कामना
Home » कामयाबी » BIG BREAKING:: 18 घंटे में खत्म हुआ इंतजार! हरिद्वार पुलिस ने 20 दिन की दूधमुंही बच्ची को सकुशल खोज निकाला, माता-पिता की आंखों में छलके खुशी के आंसू

BIG BREAKING:: 18 घंटे में खत्म हुआ इंतजार! हरिद्वार पुलिस ने 20 दिन की दूधमुंही बच्ची को सकुशल खोज निकाला, माता-पिता की आंखों में छलके खुशी के आंसू

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कोतवाली नगर क्षेत्र में 20 दिन की दूधमुंही बच्ची के लापता होने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। परिजनों की शिकायत पर हरिद्वार पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 18 घंटे के भीतर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। बच्ची के मिलने के बाद उसके माता-पिता और मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।

पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर 2026 को रामबाबू पुत्र बिरजू मुखिया, निवासी झुमरी, थाना पीपलाकोठी, जनपद मोतिहारी, बिहार ने चौकी रोड़ीबेलवाला, कोतवाली नगर में सूचना दी थी कि वे अपने परिवार के साथ पंडित दीनदयाल पार्किंग, ऊंचा पुल के नीचे रह रहे हैं। इसी दौरान सोना नाम की महिला उनकी 20 दिन की बच्ची को बिना बताए अपने साथ लेकर गायब हो गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर कुन्दन सिंह राणा के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने बच्ची की तलाश के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

पुलिस टीम ने लगातार सुराग जुटाते हुए संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की। त्वरित कार्रवाई और पुलिस की मेहनत के परिणामस्वरूप करीब 18 घंटे के भीतर चमकादड़ टापू से महिला सोना और बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया।

बच्ची को आवश्यक कार्रवाई के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्ची के सकुशल मिलने पर परिवार ने राहत की सांस ली और हरिद्वार पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।

ALSO READ  डीएफओ पूनम कैन्थोला की अगुवाई में खंजरपुर सर्प तस्करी कांड का मास्टरमाइंड नितिन गिरफ्तार — हरिद्वार वन विभाग की जबरदस्त कार्रवाई में बरामद हुआ सर्प विष का विशाल जखीरा

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा, व0उ0नि0 नन्दकिशोर ग्वाड़ी, उ0नि0 नवीन चौहान, हे0कानि0 नापु संजय पाल, हे0कानि0 नापु चन्द्रशेखर, कानि0 नापु पवन, कानि0 नापु राकेश और कानि0 नापु वीरेन्द्र सिंह शामिल रहे।

Share This

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 1 7 5 2
Users Today : 440
Users Yesterday : 797
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 1 7 5 2
Users Today : 440
Users Yesterday : 797