न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन BIG BREAKING:रोह नदी के उफान से पुल पर बह रहा सैलाब, खतरे के बीच लोगों से बोले समाजसेवी डॉ. गोविंदा—“अभी रास्ते से न निकलें”, प्रशासन से नए पुल की मांग! BIG BREAKING:शिवालिक नगर में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, समाजसेवी रविराज चौहान ने दी जन्माष्टमी की दिल से शुभकामनाएं BIG BREAKING:मुस्तफा खान की पहल से बेलड़ा बना स्वच्छता का मॉडल, भगवानपुर के प्रधानों ने जाना सफाई का ‘बेलड़ा फॉर्मूला’ BIG BREAKING:हरिद्वार में SIR का 99% काम पूरा, DM मयूर दीक्षित ने बजाया सफलता का बिगुल—राजनीतिक दलों का जताया आभार! BIG BREAKING:हरिद्वार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला! 10 से ज्यादा कर्मचारी वाले हर कार्यस्थल पर बनेगी POSH कमेटी
Home » कामयाबी » डीएफओ पूनम कैन्थोला की अगुवाई में खंजरपुर सर्प तस्करी कांड का मास्टरमाइंड नितिन गिरफ्तार — हरिद्वार वन विभाग की जबरदस्त कार्रवाई में बरामद हुआ सर्प विष का विशाल जखीरा

डीएफओ पूनम कैन्थोला की अगुवाई में खंजरपुर सर्प तस्करी कांड का मास्टरमाइंड नितिन गिरफ्तार — हरिद्वार वन विभाग की जबरदस्त कार्रवाई में बरामद हुआ सर्प विष का विशाल जखीरा

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। हरिद्वार वन विभाग ने सर्प तस्करी के बड़े मामले में मुख्य आरोपी नितिन कुमार पुत्र सत्यपाल सिंह, निवासी मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया है। डीएफओ पूनम कैन्थोला हरिद्वार की निगरानी में गठित विशेष टीम ने नारसन क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को सर्प विष सहित पकड़ा।9 सितंबर को रूड़की बीट के ग्राम खंजरपुर में वन विभाग ने छापेमारी के दौरान 70 कोबरा और 16 रसल वाईपर बरामद किए थे। उस समय नितिन फरार हो गया था और उस पर भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 (संशोधित 2023) की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

डीएफओ पूनम कैन्थोला के निर्देशन में तीन टीमों ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में दबिश दी। मुखबिर की सूचना और डिजिटल ट्रैकिंग से नितिन तक पहुंच बनाकर उसे गिरफ्तार किया गया। टीम में वन क्षेत्राधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी, विनय कुमार राठी, सौरभ सैनी और वाहन चालक राहुल चौहान शामिल रहे।

डीएफओ हरिद्वार ने चेतावनी दी कि सर्प संग्रहण या वन्यजीव तस्करी में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। वन विभाग की इस बड़ी सफलता ने वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में हरिद्वार को एक नई मिसाल के रूप में स्थापित किया है।

ALSO READ  "ऑपरेशन स्माइल की बड़ी कामयाबी: गुरुग्राम से घूमने निकले तीन मासूम हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर मिले, पुलिस ने रेस्क्यू कर सुरक्षित लौटाया घर — परिजनों की आंखों में लौट आई मुस्कान"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 9 9 4 7
Users Today : 430
Users Yesterday : 685
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 9 9 4 7
Users Today : 430
Users Yesterday : 685