न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: वंदे भारत स्लीपर को मिला 35 साल का ‘मेंटेनेंस कवच’! BHEL-TRSL ने मिलाया हाथ, बनेगी 50:50 JV कंपनी BIG BREAKING:: युवाओं के दम पर बनेगा विकसित उत्तराखण्ड! CM धामी ने दिए ‘तीन संकल्प’, नशे से दूरी और बड़े लक्ष्य का दिया मंत्र BIG BREAKING:: शिवालिक नगर में कुंभ की तैयारियों का ग्राउंड चेक, मेलाधिकारी सोनिका ने परखी पुल-सड़क और पार्किंग व्यवस्थाएं BIG BREAKING:: 22 माह की शानदार पारी के बाद SP देहात शेखर चंद सुयाल की विदाई, ऑफिसर्स ने फूल-माला व स्मृति चिन्ह देकर दी भावुक विदाई BIG BREAKING:: राजीव शर्मा के नेतृत्व में शिवालिक नगर में सीएम धामी के जन्मदिन पर हवन-पूजन, वृक्षारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश BIG BREAKING:: धामी के जन्मदिन पर मेयर अनीता ललित अग्रवाल की बधाई, बोलीं—CM के नेतृत्व में विकास की रफ्तार तेज
Home » समझौता » BIG BREAKING:: वंदे भारत स्लीपर को मिला 35 साल का ‘मेंटेनेंस कवच’! BHEL-TRSL ने मिलाया हाथ, बनेगी 50:50 JV कंपनी

BIG BREAKING:: वंदे भारत स्लीपर को मिला 35 साल का ‘मेंटेनेंस कवच’! BHEL-TRSL ने मिलाया हाथ, बनेगी 50:50 JV कंपनी

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 16 सितंबर: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) और टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल) ने आपूर्ति किए जाने वाले वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट के व्यापक रखरखाव हेतु एक 50:50 संयुक्त उद्यम कंपनी (जेवीसी) को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त उद्यम समझौता (जॉइंट वेंचर एग्रीमेंट) किया है।

सुश्री बानी वर्मा, निदेशक (औद्योगिक प्रणाली और उत्पाद), बीएचईएल, श्री एस एम रामनाथन, निदेशक (इंजीनियरिंग, अनुसंधान एवं विकास), बीएचईएल तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में, बीएचईएल की ओर से सुश्री श्यामला वेंकटरमन, कार्यपालक निदेशक (सीटीएम/सीएसएम/सीसी), और टीआरएसएल की ओर से श्री अनिल कुमार अग्रवाल, उप प्रबंध निदेशक, ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए।

भारत के रेल अवसंरचना को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए, बीएचईएल-टीआरएसएल संघ ने इससे पूर्व में भारतीय रेलवे से 80 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट की आपूर्ति तथा उनके 35 वर्षों के व्यापक रखरखाव का ऑर्डर प्राप्त किया था।

भारत की अग्रणी इंजीनियरिंग एवं विनिर्माण कंपनियों में से एक के रूप में, बीएचईएल को पावर, परिवहन, रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्रों में दशकों का अनुभव प्राप्त है।

जेवीसी आपूर्ति किए गए ट्रेनसेटों की दीर्घकालिक लाइफसाइकल केयर के लिए दोनों प्रमोटर कंपनियों की संयुक्त तकनीकी क्षमता का उपयोग करेगी। इससे ट्रेनसेटों के संपूर्ण 35 वर्षों के सेवाकाल के दौरान उनकी परिचालन तत्परता, सुरक्षा एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित होगी।

Share This
ALSO READ  राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलझे 34 विवाद, 53 लाख से अधिक की धनराशि पर हुआ समझौता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 1 3 2 0
Users Today : 8
Users Yesterday : 797
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 1 3 2 0
Users Today : 8
Users Yesterday : 797