न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: देहरादून में देर रात पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, शिमला बायपास फायरिंग का आरोपी अंकित चौहान घायल; साथी फरार BIG BREAKING:: हरिद्वार पुलिस में बड़ा उलटफेर! SSP का चाबुक चला, 9 दरोगाओं के तबादले—किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी? BIG BREAKING:: हरीश रावत ने कांग्रेस के दो अहम पदों से दिया इस्तीफा, बोले- पार्टी के संघर्ष में मेरी वजह से कमजोरी नहीं आनी चाहिए BIG BREAKING:: पुरानी पेंशन के लिए हरिद्वार से हुंकार, 13 सितंबर को देहरादून कूच करेंगे हजारों कर्मचारी BIG BREAKING:: तकनीकी शिक्षा विभाग को मिली बड़ी सौगात, 9 कर्मशाला अधीक्षकों की नियुक्ति—मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बांटे नियुक्ति पत्र BIG BREAKING:: विकास कार्यों में देरी पर मंत्री कैड़ा का सख्त रुख, बोले—जनहित के कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं!
Home » मुठभेड़ » BIG BREAKING:: देहरादून में देर रात पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, शिमला बायपास फायरिंग का आरोपी अंकित चौहान घायल; साथी फरार

BIG BREAKING:: देहरादून में देर रात पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, शिमला बायपास फायरिंग का आरोपी अंकित चौहान घायल; साथी फरार

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून । देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान अंकित चौहान के रूप में हुई है। अंकित चौहान ने कुछ दिन पूर्व शिमला बायपास रोड पर एक व्यक्ति को जान से मारने की नीयत से उस पर फायर किया था।

बड़ोवाला में बैंक कर्मी सत्यम चौहान को गोली मारने के मामले में एक युवती पूरी कहानी के केंद्र में आई थी। अभियुक्त ने बताया कि वह घटना में घायल व्यक्ति की पुरानी महिला मित्र से पांच लाख की रकम में उसे रास्ते से हटाने का सौदा किया था। सौदे में तय की गई बाकी रकम लेने के लिए अभियुक्त आज दोबारा अपने साथी के साथ देहरादून आया था।

ALSO READ  बहादराबाद पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल, दूसरा फरार

इसी दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में अंकित चौहान के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। फरार अभियुक्त के साथी की तलाश के लिए पुलिस द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, मुठभेड़ में घायल अंकित चौहान पूर्व में भी आपराधिक घटनाओं में जेल जा चुका है। पुलिस फरार अभियुक्त की तलाश के साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Share This

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 6 6 2 8
Users Today : 845
Users Yesterday : 621
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 6 6 2 8
Users Today : 845
Users Yesterday : 621