न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार को चमकाने की मुहिम तेज, डीएम मयूर दीक्षित की अपील—जनता बने स्वच्छता अभियान की ताकत! BIG BREAKING:: हरिद्वार में मत्स्य पालन से रोजगार बढ़ाने पर जोर, सजावटी मछलियों के कारोबार को मिलेगा बढ़ावा BIG BREAKING:: कुंभ मेले से पहले हरिद्वार में प्रशासन का बड़ा एक्शन, सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में चंडी चौक पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान BIG BREAKING:: गैरसैंण सत्र में धामी सरकार का 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास से लेकर पंचायतों तक खुलेगा अतिरिक्त धन का रास्ता BIG BREAKING:: लोक भवन की कार्यप्रणाली में आएगा बदलाव! राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन सख्त, अधिकारियों को दिए पारदर्शिता और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश BIG BREAKING:: हरिद्वार में सजेगा सनातन संस्कृति का महाकुंभ! स्वामी रामदेव बोले—भारतीय ज्ञान परंपरा और हिंदू दर्शन का वैश्विक उद्घोष बनेगा प्राच्यविद्या सम्मेलन
Home » उपलब्धि » BIG BREAKING:: बीएचईएल हरिद्वार की बड़ी उपलब्धि! कैगा परियोजना के लिए 700 मेगावाट का स्वदेशी टीजी स्टेटर रवाना

BIG BREAKING:: बीएचईएल हरिद्वार की बड़ी उपलब्धि! कैगा परियोजना के लिए 700 मेगावाट का स्वदेशी टीजी स्टेटर रवाना

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार ने न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) की कैगा परियोजना के लिए 700 मेगावाट क्षमता वाले टर्बो जनरेटर स्टेटर का सफल निर्माण कर उसे रवाना किया। एनपीसीआईएल के एसोसिएट डायरेक्टर विवेक अग्रवाल ने बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक दिनेश सिंह, एन.एस. राणा और कपिल यादव की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर स्टेटर को डिस्पैच किया।

ALSO READ  "हरिद्वार के जांबाज़ अफसर सुरजीत सिंह पंवार की बड़ी उपलब्धि – 2005 बैच के पीपीएस से आईपीएस बने, कुंभ-कांवड़ में दिखा चुका है सुरक्षा प्रबंधन का लोहा"

इस अवसर पर विवेक अग्रवाल ने सफल निर्माण एवं आपूर्ति के लिए बीएचईएल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इतने बड़े और जटिल कंपोनेंट का सफल निर्माण व डिस्पैच न्यूक्लियर पावर के क्षेत्र में बीएचईएल की तकनीकी दक्षता और उन्नत विनिर्माण क्षमताओं को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि देश के घरेलू न्यूक्लियर एनर्जी कार्यक्रम में बीएचईएल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

ALSO READ  धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि: केंद्र से उत्तराखंड को ₹547.83 करोड़, देहरादून-ऋषिकेश में बिजली व्यवस्था होगी और सुदृढ़

बीएचईएल के अनुसार, पूर्णतः स्वदेशी तकनीक से विकसित यह टर्बो जनरेटर स्टेटर उच्च तापमान और चुनौतीपूर्ण ग्रिड परिस्थितियों में भी बेहतर दक्षता के साथ विद्युत उत्पादन में सक्षम है। अत्याधुनिक सिमुलेशन और टेस्टिंग क्षमताओं के माध्यम से विकसित स्टेटर ने अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप परीक्षणों को सफलतापूर्वक पूरा किया है।

ALSO READ  "हरिद्वार के जांबाज़ अफसर सुरजीत सिंह पंवार की बड़ी उपलब्धि – 2005 बैच के पीपीएस से आईपीएस बने, कुंभ-कांवड़ में दिखा चुका है सुरक्षा प्रबंधन का लोहा"

यह उपलब्धि ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इससे महंगे विदेशी उपकरणों के आयात और विदेशी मुद्रा खर्च को कम करने में भी मदद मिलेगी। कार्यक्रम में बीएचईएल के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 8 5 5 4
Users Today : 881
Users Yesterday : 497
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 8 5 5 4
Users Today : 881
Users Yesterday : 497