न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: ग्रीन बिल्डिंग की सुस्त रफ्तार पर डीएम का चाबुक! 40.5% काम पर फटकार, 21 करोड़ होल्ड करने पर मचा हड़कंप BIG BREAKING:: लव शर्मा के नामित पार्षद बनते ही समर्थकों में खुशी की लहर, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्वच्छता पर DM मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन प्लान, घर-घर कचरा संग्रहण से 4-Way Segregation तक सख्ती के निर्देश BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों पर कांग्रेस पार्षदों का बड़ा दांव, मेलाधिकारी सोनिका से मुलाकात कर विकास कार्यों का सौंपा प्रस्ताव BIG BREAKING :: मासूम की मौत से रावली महदूद में मचा हड़कंप, विकास कार्यों पर उठे सवाल; मौके पर पहुंचे महंत शुभम गिरी, बोले—न्याय की लड़ाई होगी तेज! BIG BREAKING:: मुण्डाखेड़ा कलां चोरीकांड का बड़ा खुलासा! घर से लाखों के जेवर-नकदी उड़ाने वाले दो शातिर युवक गिरफ्तार, चोरी का माल और बाइक बरामद
Home » मुलाकात » BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों पर कांग्रेस पार्षदों का बड़ा दांव, मेलाधिकारी सोनिका से मुलाकात कर विकास कार्यों का सौंपा प्रस्ताव

BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों पर कांग्रेस पार्षदों का बड़ा दांव, मेलाधिकारी सोनिका से मुलाकात कर विकास कार्यों का सौंपा प्रस्ताव

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। हरिद्वार कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर आज कांग्रेस पार्टी के पार्षदों एवं पार्षद प्रतिनिधियों के एक शिष्टमंडल ने कुंभ मेला अधिकारी सोनिका सिंह (IAS) से मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर) में मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधियों ने मेलाधिकारी का स्वागत किया और हरिद्वार शहर की जनहित से जुड़ी समस्याओं व स्थानीय विकास कार्यों को लेकर एक प्रस्ताव पत्र सौंपा।बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मेलाधिकारी से पूर्व में दिए गए प्रस्तावों पर अब तक कार्रवाई न होने की जानकारी ली तथा उन पर तत्काल प्रभाव से काम शुरू करने की कड़ी मांग रखी।

शहर के विभिन्न वार्डों की आंतरिक सड़कों की मरम्मत और ड्रेनेज (नाली) सिस्टम को तत्काल दुरुस्त किया जाए।

ALSO READ  "रानीपुर विधायक आदेश चौहान की पूर्व CM निशंक से खास मुलाकात, विकास पर खुलकर हुई लंबी चर्चा"

मुख्य चौराहों और प्रमुख मार्गों पर फैंसी पोल लाइट्स लगाई जाएं तथा धार्मिक स्थानों पर भव्य वॉल पेंटिंग्स करवाई जाएं।

जनसुविधाएं और इंफ्रास्ट्रक्चर: श्रद्धालुओं व स्थानीय जनता की सुविधा के लिए शहर में वाटर पॉइंट्स, बैठने के लिए बेंच, नए चौकों का निर्माण तथा पार्कों का सौंदर्यीकरण किया जाए।पेयजल और स्वच्छता: कुंभ मेले के दौरान स्थानीय क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की निरंतर आपूर्ति और अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित हो।

कुंभ मेला अधिकारी सोनिका सिंह ने सभी प्रस्तावों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि पूर्व के लंबित मामलों सहित जनहित से जुड़े इन सभी व्यावहारिक कार्यों को कुंभ मेले की आगामी कार्ययोजना में प्राथमिकता के आधार पर शामिल कर उन पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ  "देहरादून में सियासी हलचल तेज: Pritam Singh और Harish Rawat की मुलाकात ने बढ़ाई कांग्रेस की चुनावी सरगर्मी, संगठन और रणनीति पर हुई बड़ी चर्चा!"

बैठक में मुख्य रूप से ये सभी लोग उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल में महावीर वशिष्ठ, विवेक भूषण, इंजी. मयंक सिंह, हिमांशु गुप्ता, सोहित सेठी, अरशद ख्वाजा, सुनील सिंह, पुनीत कुमार, सुमित त्यागी, इदरीश मंसूरी, सनी, नौमान अंसारी, अकरम अंसारी और लाली शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 5 3 8
Users Today : 836
Users Yesterday : 702
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 5 3 8
Users Today : 836
Users Yesterday : 702