न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर CM धामी ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश से गूंजा मुख्यमंत्री आवास BIG BREAKING:: बुजुर्गों के सम्मान में धामी का बड़ा ऐलान, 9.93 लाख पेंशनरों को ₹147 करोड़ की सौगात BIG BREAKING:: क्रिकेट के मैदान में 40वीं वाहिनी पीएसी का जलवा, हरिद्वार पुलिस को 55 रन से रौंदकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ-2026 में खिलाड़ियों का जोरदार जलवा, दमखम के साथ विजेताओं ने लहराया जीत का परचम! BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्कूल टाइम बदलने की उठी जोरदार मांग, शिक्षक महासंघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन BIG BREAKING:: बहादराबाद में सजी बुजुर्गों के सम्मान की महफिल, 14 सामाजिक संगठनों को सम्मान—विधायक आदेश चौहान ने कहा, “वृद्धजन समाज की अनमोल धरोहर”
Home » मुलाकात » “टिहरी विस्थापित कॉलोनी के लोगों की समस्याएं लेकर पालिका पहुंचे क्षेत्रवासी, अध्यक्ष राजीव शर्मा ने गंभीरता से सुनी हर बात, अधिकारियों को दिए तत्काल समाधान के निर्देश, बेहतर सुविधाओं का दिलाया भरोसा”

“टिहरी विस्थापित कॉलोनी के लोगों की समस्याएं लेकर पालिका पहुंचे क्षेत्रवासी, अध्यक्ष राजीव शर्मा ने गंभीरता से सुनी हर बात, अधिकारियों को दिए तत्काल समाधान के निर्देश, बेहतर सुविधाओं का दिलाया भरोसा”

(शहजाद अली हरिद्वार)रोशनाबाद। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा से टिहरी विस्थापित कॉलोनी, वार्ड संख्या-7 के स्थानीय निवासियों ने पालिका कार्यालय में मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और आवश्यकताओं को उनके समक्ष रखा। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने पेयजल, सफाई व्यवस्था, सड़क मरम्मत, जल निकासी और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया।

क्षेत्रवासियों ने रखीं समस्याएं

मुलाकात के दौरान स्थानीय नागरिकों ने बताया कि कॉलोनी में कई ऐसी समस्याएं हैं जिनका समाधान लंबे समय से अपेक्षित है। उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने तथा जनसुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग भी उठाई। नागरिकों ने उम्मीद जताई कि पालिका प्रशासन उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करेगा।

राजीव शर्मा ने अधिकारियों को दिए निर्देश

पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और किसी भी शिकायत को अनदेखा नहीं किया जाएगा।

शीघ्र समाधान का दिया भरोसा

राजीव शर्मा ने कहा कि उनका पूरा प्रयास रहेगा कि प्रत्येक समस्या का शीघ्र, प्रभावी और स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि लोगों को बेहतर सड़क, स्वच्छता, पेयजल और अन्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

मुलाकात के अंत में क्षेत्रवासियों ने अपनी बात सुनने और समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक पहल करने पर पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।

ALSO READ  BIG BREAKING:प्रियंका गांधी से मिले हरीश रावत, उत्तराखंड के सियासी हालात और जनसरोकारों पर हुई अहम चर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 5 3
Users Today : 410
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 5 3
Users Today : 410
Users Yesterday : 1033