न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING :: मासूम की मौत से रावली महदूद में मचा हड़कंप, विकास कार्यों पर उठे सवाल; मौके पर पहुंचे महंत शुभम गिरी, बोले—न्याय की लड़ाई होगी तेज! BIG BREAKING:: मुण्डाखेड़ा कलां चोरीकांड का बड़ा खुलासा! घर से लाखों के जेवर-नकदी उड़ाने वाले दो शातिर युवक गिरफ्तार, चोरी का माल और बाइक बरामद BIG BREAKING:: कुंभ से पहले बदलेगा हरिद्वार का रंग-रूप! भीमगोड़ा कुंड से रोड़ी बेलवाला तक विकास कार्यों को रफ्तार, मेलाधिकारी सोनिका ने दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: देहरादून में जर्जर भवनों पर DM सख्त, तकनीकी जांच के बिना नहीं होगा ‘गिरासू’ घोषित—जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता! BIG BREAKING:: सिडकुल के नाले में बही 6 साल की विधिका का 30 घंटे बाद मिला शव, गैस प्लांट के पास बरामद हुई मासूम की लाश BIG BREAKING:: लखनऊ में दादा मियां के 119वें उर्स की शानदार शुरुआत, देशभर से उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब; सियासी हस्तियों ने भी पेश की अकीदत
Home » सफलता » BIG BREAKING:: सिडकुल के नाले में बही 6 साल की विधिका का 30 घंटे बाद मिला शव, गैस प्लांट के पास बरामद हुई मासूम की लाश

BIG BREAKING:: सिडकुल के नाले में बही 6 साल की विधिका का 30 घंटे बाद मिला शव, गैस प्लांट के पास बरामद हुई मासूम की लाश

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद में नाले में बह गई छह वर्षीय बच्ची का करीब 30 घंटे बाद शव बरामद कर लिया गया। बच्ची का शव रानीपुर क्षेत्र में गैस प्लांट के पास मिलने की सूचना पर रानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। परिजनों ने शव की शिनाख्त विधिका के रूप में की है।

जानकारी के अनुसार, 7 सितंबर 2026 को थाना सिडकुल पुलिस को सूचना मिली थी कि रावली महदूद क्षेत्र में दो बच्चियां नाले में बह गई हैं। हादसे में हिमानी पुत्री सोहनपाल, उम्र सात वर्ष, निवासी ग्राम फरीदपुर, थाना कीरतपुर, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश को सुरक्षित बचा लिया गया था। वहीं दूसरी बच्ची विधिका पुत्री गौतम, उम्र छह वर्ष, निवासी ग्राम फरीदपुर, थाना कीरतपुर, हाल निवासी मनोज ठेकेदार का मकान, रावली महदूद, सिडकुल, हरिद्वार नाले के तेज बहाव में बह गई थी।

बच्ची के नाले में बहने की सूचना मिलते ही सिडकुल पुलिस ने उसकी तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू किया। अभियान में पुलिस के साथ एसडीआरएफ समेत अन्य टीमें भी जुटीं। करीब 30 घंटे तक अलग-अलग स्थानों पर नाले और आसपास के क्षेत्रों में बच्ची की तलाश की गई। लगातार बारिश और नाले के तेज बहाव के कारण रेस्क्यू टीमों को काफी चुनौती का सामना करना पड़ा।

इसी दौरान 8 सितंबर को तलाश अभियान के क्रम में रानीपुर क्षेत्र में गैस प्लांट के पास कुछ लोगों ने बच्ची के शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद उन्होंने शव की पहचान विधिका के रूप में की।

ALSO READ  सतर्क पुलिस ने वारदात से पहले दबोचे असलहाधारी, नाबालिक समेत दो गिरफ्तार

पुलिस ने शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में दाखिल करा दिया है। पंचायतनामा सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। करीब 30 घंटे तक चले सर्च अभियान के बाद बच्ची का शव मिलने से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 3 1 9
Users Today : 617
Users Yesterday : 702
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 3 1 9
Users Today : 617
Users Yesterday : 702